Daily Horoscope
✕

मुंबई में गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत

Updated: सोमवार, 5 सितम्बर 2016 (12:52 IST)
मुंबई। जोश और उत्साह के साथ 10 दिनों तक चलने वाला गणेश चतुर्थी उत्सव सोमवार से आरंभ हो गया और मुंबईवासियों ने सौभाग्य एवं समृद्धि के देवता भगवान गणेश का अपने अपने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भव्य स्वागत किया।
उत्सव की शुरुआत भक्तों ने अपने अपने घरों और पूरे शहर में सुंदर तरीके से सजाए गए पंडालों में गणपति की खूबसूरत मूर्तियों की स्थापना और उनकी पूजा अर्चना से की।
 
'गणपति बप्पा मोरया' की गूंज के साथ शहर में माहौल पूरी तरह से धार्मिक और भक्तिमय हो गया है। दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी में विख्यात सिद्धिविनायक मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालु 'आरती' में शामिल हुए। 
 
इस साल सिद्धिविनायक मंदिर में 'आरती' के लिए अमिताभ बच्चन ने अपनी आवाज दी है। 73 वर्षीय अमिताभ ने अपनी आवाज में आरती रिकार्ड की और ट्वीट किया कि यह 'दिव्य सम्मान' मिलना उनके लिए 'आशीर्वाद' है।
 
लोकप्रिय गणेश मंडलों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। सुबह चार बजे लोकप्रिय लालबागचा राजा में पूजा अर्चना और आरती हुई जिसके बाद छह बजे से श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किए। यहां पर गणेश प्रतिमा उल्लू के आकार वाले एक सिंहासन पर विराजमान हैं।
 
किंग सर्किल के जीएसबी सेवा मंडल में गणेश की 14 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई है जबकि वडाला के जीएसबी मंडल का डिजाइन ही तिरूपति बालाजी मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है।
 
हिन्दी फिल्म जगत से जुड़े लोग जैसे सलमान खान, जितेन्द्र, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, रितिक रोशन, शिल्पा शेट्टी, सुरेश वाडेकर, गोविन्दा सहित मराठी फिल्मों और रंगमंच से जुड़े हुये अभिनेताओं ने अपने घरों में गणेश चतुर्थी उत्सव मनाया। 
 
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी अपने आवास पर एक गणेश प्रतिमा की स्थापना की और ट्विटर पर इसके बारे में बताया। (वार्ता)
Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

नर सेवा-नारायण सेवा के भाव से जनसेवा कर रही यूपी सरकार

अगला लेख