suvichar
✕

क्‍या यह थी गलवान में इंडि‍या-चाइना झड़प की वजह ?

Updated: सोमवार, 29 जून 2020 (13:54 IST)
गलवान घाटी में 15 जून की रात हुई हिंसक झड़प के बारे में वीके सिंह ने एक नया दावा किया है। वीके सिंह के मुताबिक चीनी सैनिकों के तंबू में रहस्यमय तरीके से आग लगी थी, जिस पर बात बिगड़ गई और फि‍र...

भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प की वजह चीनी तंबू में लगी रहस्यमय आग को बताया जा रहा है। यह बात केंद्रीय मंत्री और पूर्व आर्मी चीफ वीके सिंह ने कही है। वीके सिंह का कहना है कि अचानक लगी आग से भारतीय सैनिक भड़क उठे थे। हालांकि उनके मुताबिक यह कह पाना मुश्किल है कि चीनी सैनिकों ने तंबू में क्या रखा हुआ था।

वीके सिंह ने एक निजी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह दावा किया है। हालांकि वीके सिंह का यह दावा अब तक सामने आ रही बातों से थोड़ा अलग है। अब तक कहा जा रहा था कि चीनी सैनिकों के पीछे न हटने की बात पर भारतीय सैनिकों ने तंबू उखाड़कर फेंका था।

पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच इस घाटी की खोज करने वाले गुलाम रसूल गलवान के पोते सामने आए हैं। उन्होंने घाटी की पूरी कहानी बताई। यह भी कहा कि गलवान घाटी शुरू से ही भारत की रही है।

अब वीके सिंह ने कहा कि 15 जून की रात जब कमांडिंग ऑफिसर संतोष बाबू पेट्रोल पॉइंट 14 पहुंचे तो पाया कि चीन ने वहां से तंबू नहीं हटाया था। वह तंबू यह देखने के लिए लगाया गया था कि भारतीय सेना पीछे गई या नहीं। फिर जब बातचीत में दोनों के पीछे जाने की बात हुई तो संतोष बाबू ने चीनी सैनिकों से उसे हटाने को कहा। वीके सिंह से मुताबिक पीएलए जवान तंबू हटा रहे थे कि अचानक की उसमें आग लग गई।
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख