biodatamaker
✕

नौसेना से बोले गडकरी, मुंबई में एक इंच भी जमीन नहीं मिलेगी

Updated: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 (09:08 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि नौसेना को दक्षिण मुम्बई में आवास के लिए एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। गडकरी के इस बयान पर बवाल मच गया और कांग्रेस ने इसे नौसेना का अपमान करार दिया। 
 
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि उनका इस तरह का बयान शर्मनाक और अस्वीकार्य है और ऐसा कहकर उन्होंने भारतीय नौसेना के पराक्रम और प्रतिबद्धता का अपमान किया है। छद्म राष्ट्रवादी भारतीय जनता पार्टी अब देश की सशस्त्र सेनाओं को बफादारी के प्रमाण पत्र जारी करना चाहती है।
 
गौरतलब है कि गडकरी ने दक्षिण मुंबई के नरीमन प्वाइंट में तैरते जेट्टी के निर्माण में नौसेना की ओर से अड़चन पैदा करने को लेकर नौसेना को खूब खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि नौसेना के अधिकारियों को दक्षिण मुंबई में फ्लैट क्यों चाहिए? यहां एक इंच भी जमीन नहीं मिलेगी।
 
गडकरी ने कहा कि नौसेना को मलाबार हिल (दक्षिण मुंबई) में रहने की क्या जरूरत है। नौसेना का काम देश की सीमा की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि नौसेना के लोग हमारे पास आए थे कि उन्हें दक्षिण मुंबई में घर बनाने के लिए जमीन दी जाए लेकिन हमने उन्हें जमीन देने से मना कर दिया।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख