Hanuman Chalisa
✕

उत्तराखंड में G20 सम्मेलन का आगाज आज से, गंगा आरती देखकर अभिभूत हुए विदेशी मेहमान

Updated: गुरुवार, 25 मई 2023 (22:50 IST)
G20 Summit Uttarakhand का आगाज आज से हो रहा है, जिसके लिए देश-विदेश से मेहमान बुधवार को ऋषिकेश पहुंच गए हैं। यह G20 सम्मेलन ऋषिकेश के नरेंद्र नगर में आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में आए डेलीगेट्स ने भारतीय संस्कृति और पंरपराओं से परिचित होते हुए परमार्थ निकेतन में गंगा आरती की आलौकिक छटा को देखकर विदेशी मेहमान हर्षित हो गए और उन्होंने मां गंगा के मनोहारी दृश्य को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

गंगा आराधना की शुरुआत शिव स्तुति करपूर गौरमं करुणावतारम....से हुई और इसका समापन अस्तो मां ज्योर्तिगमय से हुआ। गंगा आरती के दौरान G20 के ध्येय वाक्य 'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की झलक' सार्थक होती दिखाई दी।

गंगा आरती में शामिल डेलीगेट्स को रुद्राक्ष का पौधा भेंट करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया और मेहमानों को उत्तराखंड के विभिन्न पौराणिक मंदिर व देवी-देवताओं की आकृतियां भेंट स्वरूप प्रदान की गईं। G20 सम्मेलन में शामिल होने आए विदेशी प्रतिनिधियों का छोलिया नृत्य द्वारा अभिनंदन किया गया। उत्तराखंड के परंपरागत छोलिया नृत्य से अभिभूत होकर विदेशी मेहमान खुद को न रोक पाए और स्वयं भी झूमने लगे।

लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

अगला लेख