Daily Horoscope
✕

भारत में फ्युअल सेल ट्रेन बनाने पर काम शुरू

Updated: सोमवार, 5 मार्च 2018 (20:18 IST)
नई दिल्ली। पारंपरिक रेल इंजनों की जगह हाइड्रोजन का ईंधन के रूप में इस्तेमाल करने वाले फ्युअल सेल ट्रेनों के विकास के लिए आंध्र प्रदेश एसआरएम विश्वविद्यालय और एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई के साथ एक करार किया है।


एसआरएम विश्वविद्यालय ने सोमवार को बताया कि यह करार फ्युअल सेल आधारित ट्रेन प्रोटोटाइप बनाने के लिए है। फ्युअल सेल ट्रेन पारंपरिक इंजनों के मुकाबले बिना किसी शोर के काम करती हैं। ये इंजन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन भी नहीं करते, इसलिए इनके इस्तेमाल से कार्बन फुटप्रिंट कम करने में मदद मिलती है।

करार के तहत एसआरएम एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स की अवधारणा बनाने और उसे तैयार करने के लिए जिम्मेदार होगा जबकि इंटीग्रल कोच फैक्टरी उपकरण का विकास डीसी लिंक से आगे करेगा और यह कोच में स्विचर के आगे होगा। मुख्य प्रोटोटाइप का विकास दिसंबर 2018 तक होना है और उम्मीद है कि फ्युअल सेल आधारित यात्री ट्रेन दिसंबर 2019 से जनता को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए काम करने लगेगी।

एसआरएम विश्वविद्यालय के कुलपति डी. नारायण राव ने बताया कि लोकोमोटिव के रूप में 100 अश्व शक्ति के फ्युअल सेल पॉवर्ड स्विचर कोच का समानांतर विकास यात्री ट्रेन और दो कोच के साथ किया जाएगा। प्रत्येक कोच 65 यात्री की क्षमता वाला होगा और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगा। (वार्ता)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

PoK में गृहयुद्ध जैसे हालात, मुजफ्फराबाद में हिंसा, फायरिंग और आंसू गैस के गोले से हड़कंप, धारा 144 लागू

अयोध्या ने फिर रचा कीर्तिमान! 30 लाख से ज्यादा दीपों से जगमगाई रामनगरी

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

अगला लेख