• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. From where will Priyanka Gandhi contest Lok Sabha elections
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क

प्रियंका गांधी कहां से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव? रायबरेली या वाराणसी...

Priyanka Gandhi
Priyanka Gandhi News:  महासचिव प्रियंका गांधी इस बार यानी 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, इस बात की प्रबल संभावना है। हालांकि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगी इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि वे गांधी परिवार की परंपरागत सीट से चुनाव लड़ सकती है। इस बीच, उनके वाराणसी से चुनाव लड़ने की की अटकलें भी गर्म हैं। 
 
दरअसल, पिछले दिनों उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता संजय राउत ने यह कहकर अटकलों को जन्म दिया कि प्रियंका गांधी वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कड़ी टक्कर दे सकती हैं। इतना ही नहीं वे चुनाव भी जीत सकती हैं। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि यदि प्रियंका वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उनके लिए जान लड़ा देंगे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला प्रियंका को ही लेना है कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। 
 
रायबरेली से लड़ सकती हैं प्रियंका : वैसे इस बात की संभावना कम ही है कि प्रियंका पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी। क्योंकि वे ऐसा करके अपने राजनीतिक करियर को दांव पर लगाना नहीं चाहेंगी। अपनी चुनावी पारी की शुरुआत वे जीत के साथ ही करना चाहेंगी। यह जीत उन्हें वाराणसी के बजाय रायबरेली में मिल सकती है। 
 
रायबरेली से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने की संभावना ज्यादा बन रही है। बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य के चलते सोनिया गांधी शायद ही रायबरेली से चुनाव मैदान में उतरें। सोनिया गांधी की उम्र 76 साल से ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि उन्हें रायबरेली से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हाल ही में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी कहा था कि प्रियंका को लोकसभा में होना चाहिए। 
 
राहुल फिर लड़ेंगे अमेठी से : दूसरी ओर स्मृति ईरानी के खिलाफ अमेठी से चुनाव हारने वाले गांधी एक बार फिर अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। 2019 के चुनाव में भले ही उन्हें शिकस्त मिली हो, लेकिन इस सीट से वे 3 बार सांसद रह चुके हैं। 2004, 2009 और 2014 में राहुल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। अमेठी भी गांधी परिवार की परंपरागत सीट मानी जाती है। 
 
राय ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2024 का आम चुनाव राज्य के अमेठी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लड़ेंगे। प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अजय राय पहली बार अपने गृह वाराणसी पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों एवं फूल-माला के साथ उनका स्वागत किया।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या 2024 में राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, राय ने कहा कि राहुल निश्चित रूप से अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, अमेठी के लोग यहां उपस्थित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से 2 बार (2014 एवं 2019 में) कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके राय को दलित नेता बृजलाल खाबरी की जगह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
 
कहां है 13 रुपए किलो चीनी? : राय अमेठी की मौजूद सांसद और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर भी निशाना लगाने में नहीं चूके। अमेठी से 2019 के आम चुनाव में राहुल गांधी के मुकाबले जीत दर्ज करने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बारे में पूछे जाने पर राय ने कहा कि वह बौखलाई हुई हैं। स्मृति ने कहा था कि कमल का बटन दबाइये 13 रुपए किलो चीनी मिलेगी, क्या वे दिलवा पाईं। अमेठी के लोग यहां हैं, उनसे पूछें। ईरानी जवाब देना चाहिए कि 13 रुपए किलो चीनी कहां गई।
Edited by: Vrijedra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
MP Metro : भोपाल से पहले इंदौर में दौड़ेगी मेट्रो, अगले हफ्ते होगा कोच का ट्रायल