dharma sangrah
✕

कश्मीर में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित, विमान सेवाओं पर भी पड़ा असर

Updated: रविवार, 12 जनवरी 2020 (16:44 IST)
श्रीनगर। कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में रविवार को ताजा बर्फबारी से आम जीवन प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी के कारण हवाई अड्डे पर विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है। घाटी के अधिकांश हिस्सों में रविवार को मध्यम से भारी बर्फबारी हुई।
 
मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार घाटी के मैदानी भागों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई, वहीं जम्मू और लद्दाख के ऊंचाई वाले हिस्सों में भारी बर्फबारी देखने को मिली।
 
उन्होंने कहा कि सुबह 8.30 बजे तक श्रीनगर में दो सेमी और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में नौ सेमी बर्फबारी दर्ज की गई।
 
अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में स्थित गुलमर्ग स्की रिजॉर्ट में आठ सेमी और कुपवाड़ा में 25 सेमी ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि जम्मू और लद्दाख के ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी बर्फबारी की सूचना मिली है।
 
मौसम विभाग ने सोमवार तक घाटी में बर्फबारी का अनुमान जताया है। श्रीनगर में बर्फबारी से विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है और दोपहर तक कोई विमान हवाई अड्डे पर उतर नहीं पाया है।
 
अधिकारी ने बताया कि निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने अपनी श्रीनगर से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि मौसम में सुधार होता है तो हवाई यातायात फिर से से शुरू हो सकता है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख