sawan somwar

विदेशी पर्यटकों के लिए अग्रिम रेलवे टिकट बुकिंग की अवधि बढ़कर 360 दिन

Updated: सोमवार, 3 जुलाई 2017 (15:59 IST)
नई दिल्ली। भारत घूमने आने वाले विदेशी पर्यटक अब 360 दिन पहले टिकट बुक करा सकेंगे। अभी तक विदेशी पर्यटकों को 120 दिन पहले अपने टिकट बुक करने की सुविधा थी। भारतीय रेलवे इसी सप्ताह इस सुविधा की घोषणा करेगा।

रेलवे ने प्रवासी भारतीयों और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लक्ष्य से यह सुविधा शुरू की है ताकि वह लोग देश भ्रमण के लिए आसानी से टिकट बुक करा सकें।

इस नई सुविधा के तहत विदेशी पर्यटक केवल प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित टिकट ही बुक करा सकेंगे। इसके अलावा सुविधा मेल एक्सप्रेस और राजधानी, शताब्दी, गतिमान और तेजस ट्रेन में केवल विशेष श्रेणी के टिकट ही 360 दिन पहले टिकट बुक करा सकेंगे। यह सुविधा स्लीपर और तृतीय श्रेणी की वातानुकूलित बुकिंग पर उपलब्ध नहीं होगी।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंतिम समय पर टिकट लेकर यात्रा करने वालों के लिए चलाई गई सुविधा ट्रेनों में विदेशी पर्यटकों को यह सुविधा नहीं मिलेगी। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख