Daily Horoscope
✕

घने कोहरे के कारण 2 घंटे तक उड़ान नहीं भर सके विमान

Updated: गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (12:49 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे की चादर छाई रहने की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बृहस्पतिवार को विमानों का परिचालन 2 घंटे तक बाधित रहा। एक सूत्र के मुताबिक दृश्यता कम होने की वजह से विमानों को सुबह साढ़े सात बजे से सुबह साढ़े नौ बजे तक प्रस्थान नहीं करने दिया गया।


सूत्र ने कहा, कोहरे के कारण कम दृश्यता होने के चलते सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे तक प्रस्थान रोका गया। दो घंटे की इस अवधि में विमानों का आगमन सामान्य रहा। दृश्यता बेहतर होने के बाद सुबह करीब साढ़े नौ बजे विमानों का प्रस्थान शुरू हुआ। विमानों को उड़ान भरने के लिए कम से कम 125 मीटर की दूरी की दृश्यता की जरूरत होती है।

सूत्र ने बताया, सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े नौ बजे के बीच दिल्ली हवाईअड्डे से कुल आठ विमानों का मार्ग बदला गया। पालम वेधशाला ने सुबह साढ़े आठ बजे 50 मीटर की दृश्यता दर्ज की जबकि सफदरजंग वेधशाला ने 350 मीटर दृश्यता दर्ज की।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख