biodatamaker
✕

महाराष्ट्र में जमकर बरसा पानी, मध्यप्रदेश में बाढ़ से राहत

Updated: बुधवार, 13 जुलाई 2016 (08:56 IST)
नई दिल्ली। महाराष्ट्र और राजस्थान में बारिश संबंधित घटनाओं में मंगलवार को कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई वहीं मध्यप्रदेश और असम में लोगों को बाढ़ से कुछ राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी सहित देश के कई भागों में मानसून की बारिश हुई।
बिहार अभी भी बारिश के लिए तरस रहा है वहीं पंजाब और हरियाणा में उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। महाराष्ट्र में पिछले 36 घंटों में बारिश संबंधि घटनाओं में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। कोल्हापुर जिले के गगनबावड़ा तालुका में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई जो मंगलवार सुबह आठ बजे थमी।
 
भारी बारिश के चलते कोल्हापुर जिले की पंचगंगा नदी में पानी का स्तर खतरे के निशान से उपर है जिससे आपदा प्रबंधन दल ने वहां अलर्ट घोषित कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र, उत्तर और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना भी है।
 
गोदावरी और नासिक के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण प्राधिकारियों ने वहां और अहमदनगर जिले में नदी के तट पर स्थित गांवों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। लगातार हो रही बारिश के कारण सूरत (गुजरात) और नंदूरबार के बीच रेल सेवा भी प्रभावित रही।
 
मध्यप्रदेश में बारिश संबंधी घटनाओं में सोमवार तक 22 लोगों की मौत हो गई थी पिछले 24 घंटों से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केन्द्र के निदेशक ने कहा, 'अगले दो-तीन दिनों में राज्य में मानसून का प्रभाव कम होगा।' राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ। मंगलवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 35 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
उत्तरप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून नियंत्रित रहा वहीं पश्चिमी जिलों में सामान्य। देश के कई हिस्सों में जहां भारी मात्रा में मानसून की बारिश हो रही है वहीं पंजाब और हरियाणा में 10 दिन पहले मानसून आने के बावजूद भी यहां अच्छे मानसून की अभी भी दरकार है।
 
पंजाब और हरियाणा में बारिश न होने के कारण उमस से लोग परेशान हैं। अमृतसर में आज अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
बिहार मंगलवार को भी मानसून के लिए तरसता रहा वहीं मौसम अधिकारी ने अगले 24 घंटों में यहां बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। कल दिन में भागलपुर में 4.1 मिमी, पूर्णिया में दो मिमी और गया में 1.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।(भाषा) 
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख