Hanuman Chalisa

उफान पर गंगा, गांवों को बाढ़ की चेतावनी

शनिवार, 20 अगस्त 2016 (08:43 IST)
पटना। बिहार में गंगा नदी के किनारे स्थित गांवों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है। केन्द्रीय जल आयोग ने गंगा के मैदानी भाग में स्थित जिलों को चेतावनी जारी कर शुक्रवार को कहा है कि अगले एक से पांच दिन में जलस्तर में वृद्धि हो सकती है।
आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार, गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण पानी पटना, बक्सर, भोजपुर, मुंगेर, सारण, वैशाली, भागलपुर और समस्तीपुर जिलों के नदी डूब क्षेत्र में घुस रहा है।
 
बयान के अनुसार, पटना, वैशाली और गोपालगंज जिलों में पहले से तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को सचेत कर दिया गया है जबकि राष्ट्र आपदा मोचन बल को पटना और भागलपुर में सचेत किया गया है।
 
बयान में कहा गया है, गंगा और चार अन्य नदियां- पुनपुन, घाघरा, कोसी और बूढ़ी गंडक- पटना, भागलपुर तथा बक्सर जिलों में खतरे के निशान से उपर बह रही हैं।
 
सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए समुचित संख्या में नावों का प्रबंध करें तथा राहत शिविर खोलें। जिलाधिकारियों को मोबाइल मेडिकल टीमें तैयार रखने को कहा गया है। इन टीमों के पास पेयजल के शुद्धीकरण के लिए ‘हैलोजन’ की गोलियां और अन्य राहत सामग्री होनी चाहिए।

उत्तरप्रदेश में भी गंगा उफान पर : उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। जलभरण क्षेत्रों में व्यापक वर्षों और बांधों से पानी छोड़े जाने की वजह से गंगा नदी उफान पर है। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अनेक स्थानों पर जबकि पश्चिमी भागों में कुछ जगहों पर बारिश हुई। कुछ इलाकों में भारी वर्षा भी हुई। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। (भाषा)

Show comments

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी, बोले- चाहूं तो सबको खत्म कर दूं.. ईरान ने भी किया तीखा पलटवार

अमित शाह के दौरे से पहले कोलकाता में बवाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का चबूतरा तोड़ा, मामले पर क्‍या बोली भाजपा?

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

उन्हें पता है बॉस कौन है, नेतन्याहू पर ट्रंप का बड़ा बयान, व्हाइट हाउस में जल्द हो सकती है मुलाकात

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को मिली धमकी, आरोपी के IP एड्रेस की हुई पहचान, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सभी देखें

नया रक्षा बैंक क्यों बनाना चाहता है नाटो का सदस्य कनाडा

मुंबई में बारिश का तांडव: मानखुर्द में इमारत गिरने से 6 की मौत, स्कूल बंद

Top News 6 July: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, मुंबई पानी-पानी, मानखुर्द में इमारत गिरी

अयोध्‍या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्‍ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला

योगी सरकार की निःशुल्क IAS-PCS आवासीय कोचिंग योजना का बढ़ा क्रेज

अगला लेख