shradh paksha
✕

यूपी-बिहार में पानी ही पानी, एनडीआरएफ की 10 टीमें तैनात

Updated: मंगलवार, 23 अगस्त 2016 (09:32 IST)
नई दिल्ली। बिहार के कई हिस्सों में गंगा और पांच अन्य नदियां अब भी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं जिस वजह से नदी के तट पर बसे जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, जबकि उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर प्रमुख नदियों ने खतरे के निशान को पार कर दिया है। केंद्र ने बिहार और उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में एनडीआरएफ की 10 टीमों को भेजा है ताकि इन राज्यों में फंसे असहाय लोगों की मदद के लिए बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया जा सके।
 
आपदा प्रबंधन विभाग के एक बयान में बताया गया है कि बिहार में बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे जिलों में पटना, वैशाली, बक्सर, भोजपुर, सारण, बेगुसराय, समस्तीपुर, लखीसराय, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और कटिहार शामिल है।
 
उत्तर प्रदेश में गंगा, यमुना, शारदा और केन खतरे के निशान से उपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, गंगा इलाहाबाद में फाफामउ और छतनाग, मिर्जापुर, वाराणसी, गाजीपुर और बलिया में खतरे के निशान से उपर बह रही है जबकि यमुना चिल्लाघाट (बांदा), हमीरपुर और नैनी (इलाहाबाद) में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

एनडीआरएफ के महानिदेशक ओपी सिंह ने बताया कि पांच टीमों को ओड़िशा में इसके बेस से तुरंत तैनाती के लिए हवाई मार्ग से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है जबकि बाकी की पांच टीमों को पंजाब के बंठिडा से हेलीकॉप्टर से बिहार भेजा जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि ये नई टीमें मंगलवार सुबह से अभियान शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि वे नौकाओं और जरूरी सामान जैसे दवाइयों से लैस होंगी।
 
सिंह ने कहा कि यह टीमें 56 ऐसे दलों के अलावा हैं जो राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा इन दो राज्यों में बाढ़ राहत अभियान चला रही हैं। (भाषा) 
Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख