dharma sangrah
✕

मोहना सिंह बनीं पहली भारतीय महिला लड़ाकू पायलट

Updated: शनिवार, 1 जून 2019 (15:43 IST)
नागपुर। भारतीय वायुसेना की फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह दिन में हॉक एडवांस जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गई हैं। रक्षा मंत्रालय से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि मोहना को यह कामयाबी गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायुसेना अड्डे पर मिली।

शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया, फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहना सिंह पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा वायु सेना अड्डे पर एयरक्राफ्ट की 4 सैन्य उड़ान पूरी करने के साथ ही दिन में हॉक एडवांस्ड जेट विमान उड़ाने वाली पहली महिला लड़ाकू पायलट बन गईं हैं।

यह हॉक जेट के पूरी तरह से संचालन के लिए सिलेबस का आखिरी चरण होता है। उनके प्रशिक्षण में हवा से हवा में और हवा से जमीन पर लड़ाकू मिशन के दौरान उड़ान भरना शामिल है। यान में कहा गया कि उन्होंने कई प्रशिक्षण मिशन पूरे किए हैं जिनमें रॉकेट, तोप के गोले तथा उच्च क्षमता वाले बमों को गिराना शामिल है।

इसके अलावा उन्होंने वायुसेना स्तर की उड़ान प्रशिक्षणों में भी भाग लिया है। बयान के अनुसार सिंह के पास 500 घंटे की उड़ान का अनुभव है जिनमें 380 घंटे हॉक एकके 132 जेट की उड़ान शामिल है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख