dharma sangrah
✕

भारत के मिनी रॉकेट SSlV के प्रथम चरण का स्थैतिक परीक्षण विफल

Updated: बुधवार, 24 मार्च 2021 (00:21 IST)
बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी) की प्रथम चरण ठोस मोटर का स्थैतिक परीक्षण विफल रहा। इसरो सूत्रों ने कहा कि परीक्षण के 60 सेकंड बाद थरथराहट महसूस की गई और 'बकेट फ्लेंज' के पास 'नॉजल' बेकार हो गया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षण लगभग 110 सेकंड तक किया जाना था।

ALSO READ: ISRO केवल नई खोजों पर देगा ध्यान, उद्योगों के हवाले किए जाएंगे अन्य काम
 
इसरो ने एसएसएलवी की पहली विकास उड़ान (डी1) को अप्रैल और मई में अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन अब समूचे कार्यक्रम की समीक्षा करनी पड़ेगी। अंतरिक्ष एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा कि एसएसएलवी प्रथम चरण एक नई ठोस मोटर है, नया डिजाइन है। नई मोटर का प्रदर्शन साबित करने के लिए जमीन पर इसका स्थैतिक परीक्षण किया जाता है। यदि यह सफल रहता है तो स्वीकृति के लिए ऐसा ही एक और परीक्षण किया जाता है। यदि दोनों परीक्षण सफल रहते हैं तो जमीन पर परीक्षण की और आवश्यकता नहीं होती तथा उड़ान के लिए इसी तरह की तीसरी मोटर को स्वीकार किया जाता है।
 
अधिकारी ने श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र में परीक्षण के विफल रहने के बारे में कहा कि हमें विफलता का असल कारण जानना होगा और डिजाइन में संशोधन करना होगा। यह पूछे जाने पर कि 2 स्थैतिक परीक्षण पूरे करने में इसरो को कितना समय लग सकता है, अधिकारी ने कहा कि इसमें 6 महीने लग सकते हैं। एसएसएलवी 2मीटर चौड़ा और 34 मीटर लंबा है, जो लगभग 120 टन वजन उठा सकता है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख