dharma sangrah
✕

LoC पर गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

Updated: शनिवार, 18 जनवरी 2020 (21:48 IST)
जम्‍मू। शनिवार को एक बार फिर से पाकिस्‍तान ने एलओसी के इलाकों में सीजफायर उल्‍लंघन किया है। पुंछ जिले के मेंढर सेक्‍टर में एलओसी के पास पाक की ओर से सीजफायर उल्‍लंघन किया गया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
इस साल के पहले दिन भी पाकिस्‍तान अपनी करतूत से बाज नहीं आया और 1 जनवरी की रात पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के मोर्टार  से गोले बरसाए। उस वक्‍त भी सक्रिय भारतीय सेना ने फुर्ती दिखाई और मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
उल्‍लेखनीय है कि पिछले 16 सालों के दौरान किए गए सीजफायर उल्‍लंघन की घटनाएं सबसे अधिक वर्ष 2019 में हुई। पिछले साल 3,200 से भी अधिक बार या कह लें एक दिन में औसतन 9 बार पाकिस्‍तान ने इस तरह की नापाक करतूत को अंजाम दिया।
 
इनमें से 1,565 सीजफायर उल्‍लंघन की घटनाएं भारत सरकार द्वारा जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाने व इसे केंद्र शासित प्रदेश बनाने के बाद यानी अगस्‍त 2019 से अब तक हुई।

लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी की देव दीपावली पर दिखेगा भव्य नजारा, 11 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट; 2100 ड्रोन और लेजर शो होंगे आकर्षण

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

अगला लेख