Hanuman Chalisa
✕

कैलिफोर्निया के सबसे बड़े गुरुद्वारे में लगी आग

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (22:12 IST)
Fire in California Gurdwara: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सबसे बड़े सिख गुरुद्वारा के स्थल पर आग लगने के बाद कई प्रोपेन टैंक फट गए और आग की लपटों से एक कमरा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने बताया कि जो कमरा क्षतिग्रस्त हुआ, उसमें धार्मिक कक्षाओं का आयोजन किया जाता था।
 
सैक्रामेंटो क्षेत्र में गुरुद्वारा सैक्रामेंटो सिख सोसाइटी में सोमवार को हुई इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
 
दो वाहन जले : मेट्रो फायर बटालियन के प्रमुख पार्कर विल्बर्न ने बताया कि अपराह्न लगभग साढ़े तीन बजे आपातकालीन दल को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि शेरिफ के प्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओ को वहां से बाहर निकाला गया और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कम से कम दो वाहन जल गए। 
 
‘द सैक्रामेंटो बी’ अखबार के खबर के अनुसार, आग से इमारत की अटारी जल गई, जिससे एक ढांचा जलकर खाक हो गया और छत आंशिक रूप से ढह गई। विल्बर्न ने कहा कि आग के कारण छह बड़े प्रोपेन टैंकों में विस्फोट हुआ।
 
विल्बर्न ने कहा कि इस बिंदु पर, हम यह निष्कर्ष नहीं निकाल रहे हैं कि कुछ भी संदिग्ध है। उन्होंने कहा कि आग की लपटें उस इमारत तक सीमित रहीं, जहां से यह शुरू हुई थी। विल्बर्न ने कहा कि आग लगने का कारण अज्ञात है और अभी पता नहीं चल पाया है कि आग कहां से लगी। (भाषा/File Photo)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख