शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. fir against punjab police in Delhi for arresting tejinder pal singh bagga
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 मई 2022 (14:37 IST)

तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल, पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा ने रोका, दिल्ली में FIR

तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर बवाल, पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा ने रोका, दिल्ली में FIR - fir against punjab police in Delhi for arresting tejinder pal singh bagga
नई दिल्ली। भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी पर सियासी संग्राम मचा हुआ है। ताजा जानकारी के मुताबिक, तेजिंदर बग्गा को दिल्ली से मोहाली लेकर जा रही पंजाब पुलिस के काफिले को हरियाणा में पुलिस ने रोक लिया। इस बीच दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण की FIR भी दर्ज हो गई।
 
मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में आज ही उन्हें गिरफ्तार किया गया था। बहरहाल पंजाब पुलिस ने दावा किया कि यह मामला अपहरण का नहीं है। यह एक लिगल अरेस्ट है। इस बीच दिल्ली पुलिस भी जल्द ही कुरुक्षेत्र जा सकती है, जहां पंजाब पुलिस के काफिले को रोका गया है।
 
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान ने भी तस्वीरें साझा कर तेजिंदर बग्गा की गिरफ्तारी का दावा करते ट्वीट किया कि अरविंद केजरीवाल को धमकी देने के मामले में तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया गया है।
 
भाजपा नेताओं ने तेजिंदर की गिरफ्तारी को पंजाब की भगवंत मान सरकार का मनमाना रवैया बताया है। कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं।
 
हरीश खुराना ने कहा कि जिस तरह अपने राजनैतिक विरोधियों को दबाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पुलिस का सहारा लिया है, कही सामने वाली पार्टी ने भी ऐसा किया तो याद रखना उनकी 18 प्रदेशों में सरकार है। नार्थ ईस्ट में भी। यह सब लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।
 
वहीं नवीन जिंदल ने ट्वीट कर कहा, पंजाब पुलिस तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार करके नहीं ले गई, बल्कि उसका अपरहण करके ले गई हैं उसके पिता जी के साथ मार पीट की गई बूढ़े आदमी को भी नहीं छोड़ा उनके मुंह पर मुक्का मारा गया पुलिस के भेष में अरविंद केजरीवाल ने अपने गुंडे भेजे थे।