dharma sangrah
✕

2 दिन बाद शुरू हो जाएगा नया साल, 31 दिसंबर तक जरूर निपटा लें 4 काम

Updated: रविवार, 29 दिसंबर 2019 (12:15 IST)
नई दिल्ली। 2020 शुरू होने में अब मात्र 2 दिन का समय शेष हैं। 1 जनवरी 2020 से आपके लिए कई चीजें बदल जाएंगी। इनमें से कुछ काम ऐसे हैं जिन्हें आपको हर हाल में 31 दिसंबर 2019 तक निपटा लेना चाहिए। आइए डालते हैं ऐसे ही 4 कामों पर एक नजर...
 
PAN कार्ड को आधार से जोड़े : 31 दिसंबर से पहले आप पैन कार्ड को आधार से जरूर जोड़ लें। आयकर विभाग ने कहा कि बेहतर कल के लिए इनकम टैक्स से जुड़ी सेवाओं का लाभ लेने को पैन को आधार से जोड़ने का काम 31 दिसंबर, 2019 तक पूरा कर लें। सूचना में कहा गया है कि पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य है। अगर ऐसा नहीं किया गया तो आपका पैन कार्ड बेकार हो सकता है।
 
इनकम टैक्स रिटर्न : अगर आपने 2018-2019 का अपना इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो आप 5 हजार का जुर्माना भरकर 31 दिसंबर तक यह काम निपटा लें। अगर आपने 31 तक रिटर्न नहीं भरा तो आपको भारी जुर्माना अदा करना पड़ सकता है। वैसे आप 10 हजार का जुर्माना भरकर 31 मार्च तक अपना रिटर्न भर सकते हैं।
 
सर्विस टैक्स या एक्साइज ड्यूटी से जुड़े विवाद : अगर सर्विस टैक्स या एक्साइज ड्यूटी से जुड़ा कोई विवाद है तो 31 दिसंबर 2019 से पहले इसके समाधान के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। विवादों का निपटारा करने के लिए वित्त मंत्रालय ने एक स्कीम को शुरू की है, जिसकी अं​तिम तारीख 31 दिसंबर 2019 है।
 
SBI का एटीएम कार्ड : एसबीआई बैंक ने ट्वीट कर कहा है कि ग्राहक अपने पुराने मैग्नेटिक एटीएम-डेबिट कार्ड को बदलवा लें। ग्राहकों को यह काम 31 दिसंबर 2019 तक करना है क्योंकि वह नए साल से अपने पुराने एटीएम-डेबिट कार्ड से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख