biodatamaker

क्या होता है फास्टैग, कैसे मिलेगा ऑनलाइन जानिए एक क्लिक पर

Updated: शनिवार, 23 नवंबर 2019 (08:36 IST)
नई दिल्ली। नेशनल हाईवे से अपने गंतव्य पर जाने वाले सभी प्रकार के चार पहिया वाहनों के लिए आगामी 1 दिसम्बर से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव में सभी वाहनों को 'फास्टैग' (Fastag) लगाना अनिवार्य होगा। सरकार 100 फीसदी इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन हासिल करने के लिए यह कदम उठा रही है। 
 
क्या होता है फास्टैग : फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है। वाहनों के विंडस्क्रीन पर लगने वाले विशेष प्रकार के 'टैग' के कारण जैसे ही गाड़ी टोल प्लाजा के नजदीक आएगी तो वहां लगा सेंसर वाहन फास्टैग को ट्रैक कर लेगा। जैसे ही टोल प्लाजा पर आप पहुंचेंगे, वहां पर आपके फास्टैग खाते से निर्धारित शुल्क अपने आप कट जाएगा। यानी टोल प्लाजा पर आपको रुककर शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा।
 
दरअसल फास्टैग अकाउंट एक तरह से प्रीपेड अकाउंट होता है। ठीक उसी तरह जिस तरह आप अपने मोबाइल की सेवा जारी रखने के लिए शुल्क चुकाते हैं। रिचार्ज रखने के लिए शुल्क अदा करते हैं। इसमें होगा यह कि जब फास्टैग खाते की राशि खत्म हो जाएगी, उसे रिचार्ज कराना होगा।
 
कैसे ऑनलाइन खरीदें फास्टैग : पुरानी गाड़ी के वाहन मालिक फास्टैग को बैंकों के माध्यम से भी खरीद सकते हैं। ये वो बैंक होंगे सरकार के राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह के तहत अधिकृत हैं।

ये बैंक हैं- भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, सिंडिकेट बैंक, आईडीएफसी बैंक और इक्विटास बैंक। यही नहीं, पेटीएम से भी इन्हें खरीदा जा सकता है। 
 
बैंकों की अलग-अलग शर्तें लागू हो सकती हैं। इस प्रक्रिया के तहत किसी भी प्वाइंट ऑफ सेल से ऑफ लाइन भी फास्टैग को खरीदा जा सकता है लेकिन ऑनलाइन खरीदना ज्यादा सुविधाजनक है, इससे आप लंबी कतार से बच जाएंगे। 
 
फास्टैग प्रीपेड खाता खोलने के लिए बैंक की ऑनलाइन फास्टैग एप्लिकेशन वेबसाइट पर जाना होगा, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह खुल जाएगा।

वेबसाइट पर डॉक्‍यूमेंट और डिटेल अपलोड करने के एक से दो दिन के भीतर कोरियर के माध्‍यम से आपके घर पर फास्‍टैग आ जाएगा, जिसे आप अपनी गाड़ी के शीशे पर लगाकर टोल प्‍लाजा पर बिना रुके निकल सकते हैं। 
 
रजिस्ट्रेशन के समय भी उपलब्ध : नए निजी वाहन खरीदते वक्त रजिस्ट्रेशन के समय भी फास्टैग उपलब्ध कराए जाएंगे। ट्रक और बस मालिकों को भी उनके फास्टैग अकाउंट को सक्रिय और रिचार्ज करना होगा। प्रीपेड खाता खोलने की अधिकतम राशि 1 लाख रुपए होगी।

फास्टैग लेनदेन के लिए आपको SMS और e-mail अलर्ट भी मिलेंगे। अभी सरकार फास्टैग का उपयोग करके किए गए सभी राष्ट्रीय टोल भुगतानों के लिए 2.5 फीसदी का कैशबैक भी दे रही है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख