sundarkand
✕

जब तक आतंकवादी घुसपैठ करते रहेंगे, मारे जाते रहेंगे : फारूक अब्दुल्ला

Updated: गुरुवार, 31 अक्टूबर 2024 (01:19 IST)
Farooq Abdullah News : नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को यहां कहा कि जब तक आतंकवादी देश में घुसपैठ करते रहेंगे, मुठभेड़ में मारे जाते रहेंगे। अब्दुल्ला ने कहा, मुठभेड़ होती रहेंगी। आतंकवादी आते रहेंगे और हम उन्हें मार गिराते रहेंगे।
ALSO READ: फारूक अब्दुल्ला का PM मोदी पर पलटवार, कहा- वे उन लोगों के साथ खड़े जिन्हें पाक से मिलता है धन
वह अखनूर में हाल में एक मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों की मौत के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। क्या इस बार जम्मू कश्मीर में ‘दरबार मूव’ होगा या नहीं, इसके जवाब में अब्दुल्ला ने कहा, दरबार निश्चित रूप से होगा। इस प्रथा के तहत जम्मू कश्मीर प्रशासन हर साल सर्दियों में जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के बजाय जम्मू से संचालित होता है।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर के लोगों के दिल की धड़कन है अनुच्छेद 370 : फारूक अब्दुल्ला
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से दिवाली मनाने और जम्मू कश्मीर की जनता के लिए देवी लक्ष्मी से आशीर्वाद मांगने की अपील की। उन्होंने कहा, सभी को दिवाली मनानी चाहिए। यह एक बड़ा त्योहार है। देवी लक्ष्मी यहां लोगों को समृद्धि दें, क्योंकि इस क्षेत्र में धन की कमी है। आज यहां अधिकतर दुकानें खाली हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख