dharma sangrah
✕

भारत माता की जय बोली तो फारूक अब्दुल्ला को दिखाए जूते

Updated: बुधवार, 22 अगस्त 2018 (18:30 IST)
श्रीनगर। बुधवार को खूनी व हिंसक ईद के मौक पर पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी बवाल का शिकार हो गए। श्रीनगर की मस्जिद में उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। ईद-उल-अजहा के मौके पर नमाज में हिस्सा लेने पहुंचे थे, यहां न सिर्फ उनके खिलाफ नारे लगाए गए बल्कि उनके साथ धक्का-मुक्की भी की गई तथा जूते भी दिखाए गए थे। पर इस सबके बीच वे चुपचाप अपनी जगह पर बैठे रहे।
 
ईद के मौके पर हजरतबल मस्जिद में अब्दुल्ला के अलावा स्थानीय लोग सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए थे। इससे पहले कि नमाज शुरू होती और इमाम लोगों को संबोधित करते अचानक लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और फारूक के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी ही देर में धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई।
 
वहां मौजूद लोग उनके खिलाफ जोर-जोर से नारेबाजी कर रहे थे। लोग ‘जाकिर मूसा’ और ‘आजादी- आजादी’ के नारे लगा रहे थे। हालांकि, बाद में दरगाह समिति के लोगों ने मामले में दखल दी, तो हंगामा करने वालों को शांत कराया गया। तभी कुछ युवा विरोधस्वरूप अपने जूते उछालने लगे थे, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए। ऐसे में अबदुल्ला को बिना नमाज अता किए ही वापस लौटना पड़ा।
 
ALSO READ: अटलजी की श्रद्धांजलि सभा में फारूक अब्दुल्ला ने सबको हिला दिया, सुनिए आप भी हिल जाएंगे

कुछ लोगों ने मौजूद लोगों ने उनके खिलाफ नारे लगाए तो वहीं कुछ ने जूते भी उछाले। मौजूद लोगों ने डॉ. फारूक से मस्जिद से चले जाने को कहा। याद रहे फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों से भारत माता की जय के नारे लगवाए थे। कहा जा रहा है कि इसे लेकर ही लोगों ने उनका विरोध किया।
 
सभा में पूरे जोश के साथ भाषण दे रहे फारूक ने वहां मौजूद लोगों से कहा था कि मेरे साथ एक नारा दीजिए। भारत माता की जय। जब आवाज कम आई तो अब्दुल्ला ने लोगों से कहा कि अरे भाई लोगों ये तुम्हारी आवाज है? फिर उन्होंने भारत माता की जय, भारत माता की जय और अंत में जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद के साथ अपना भाषण खत्म किया था।
 
अब्दुल्ला को लेकर जताए विरोध से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। क्लिप के मुताबिक, विरोध जताने वाले मांग कर रहे थे कि अब्दुल्ला को वहां से लौटने को कहा जाए। आगे जब वह कार्यक्रम स्थल से उठकर चलने लगे, तब कुछ लोग हाथ में जूते लेकर ‘शर्म करो-शर्म करो’ और ‘आजादी’ के नारे लगा रहे थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख