Hanuman Chalisa
✕

यूपी में किसान आर-पार की लड़ाई को तैयार, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर किया चक्का जाम

Updated: शनिवार, 5 दिसंबर 2020 (19:15 IST)
उत्तर प्रदेश का किसान आज कृषि बिल को लेकर सड़कों पर दिखाई दे रहा है। किसानों का कहना है कि ये सरकार का ये (कृषि कानून) काला कानून माना नहीं जाएगा। पश्चिम उत्तर प्रदेश का किसान अब समझौते के मूड में दिखाई नही दे रहा है।
 
किसानों के हितैषी भारतीय किसान यूनियन के आगाज पर मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत ने किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग यानी दिल्ली-देहरादून हाईवे को पूरी तरह अपने कब्जे में ले लिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों पर हमला हो रहा है, इसलिए अब पीछे नही हटा जाएगा। 
 
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई में ये आंदोलन सुबह 11 बजे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ है। टिकैत का कहना है कि हमारी सीधी लड़ाई केन्द्र सरकार से है। हम ये किसान विरोधी काला बिल नही मानेंगे। इस बिल को वापस लेने के लिए देश के किसानों ने सरकार को 3 महीने का समय दिया था। वह अब पूरा हो चुका है।
 
उन्होंने कहा- केन्द्र सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य के बात करती है, लेकिन उसके लिए कानून नहीं बनाती। यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी तो आंदोलन उग्र होगा।
 
 पंजाब, हरियाणा के किसान विरोध करने के लिए दिल्ली जा रहे थे तो उन पर वाटर कैनन से पानी फेंका गया। किसानों को दबाया जा रहा है। किसानों को अपने हक की आवाज़ बुलंद करनी होगी।
 
टिकैत ने कहा किसान अपने हक की लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हैं। यदि हमारे हितों पर हमला होगा और देश जल रहा होगा, तो उसका जबाव देने के लिए वार रूम में यह रणनीति थोड़ी तय होगी कि जबाव 5 दिन बाद दिया जाएगा, आज ही दिया जाएगा।
 
अपनी बात को स्पष्ट करते हुए बोले किसानों पर बल प्रयोग हो रहा है, वाटर कैनन से पानी फेंका, जेलों में बंद किया गया है। किसानों की दुर्दशा आज है और वह जवाब आगामी तीन तारीख को देगा, ये कौन से पंडित ने कहा है। यदि पाकिस्तान आज भारत पर हमला करेगा, जबाव देने के लिए आगामी 3 तारीख का इंतजार थोड़ी होगा।
 
किसानों के समर्थन में मुजफ्फरनगर नावला कोठी, मेरठ के कंकरखेड़ा-जटौली बाईपास, मेरठ-परतापुर बाईपास और मोदी नगर हाईवे पर किसानों ने जाम लगाया है। टिकैत अपने चिरपरिचित अंदाज में दिल्ली कूच करने की बात को टालते नजर आए। तीन महीने पहले भी वह जिला पुलिस-प्रशासन को चकमा देकर दिल्ली बॉर्डर पर पहुंच गए थे। 
लेखक के बारे में
हिमा अग्रवाल

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख