kundali milan
✕

किसान आंदोलन पर कनाडा के पीएम ट्रूडो का 'सराहना डोज'

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (20:05 IST)
नई दिल्ली। भारत में किसान आंदोलन का समर्थन कर सुर्खियों में आए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के तेवर अब नरम पड़ रहे हैं। किसानों से बातचीत के बीच ट्रूडो ने भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की है। हालांकि इसके पीछे की वजह कुछ और ही बताई जा रही है। दरअसल, कनाडा चाहता है कि भारत उसे कोरोना वैक्सीन उपलब्ध करवाए। पीएम मोदी ने वैक्सीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया है। 
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रूडो ने किसान आंदोलन को लेकर भारत सरकार की बातचीत की कोशिशों की सराहना की है। ट्रूडो ने कहा कि उनकी सरकार कनाडा में मौजूद भारत के राजनयिकों और परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
<

On farmer protest, PM Trudeau commended efforts of the govt of India to choose the path of dialogue as befitting a democracy. He also acknowledged the responsibility of his govt in providing protection to Indian diplomatic personnel & premises in Canada: MEA Spokesperson pic.twitter.com/4hjmfNBSyh

— ANI (@ANI) February 12, 2021 >
उल्लेखनीय है कि ट्रूडो की अपील के जवाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मित्र जस्टिन ट्रूडो का फोन आने पर प्रसन्नता हुई। उन्हें आश्वासन दिया कि कनाडा ने कोविड वैक्सीन की जितनी खुराकों की मांग की है उसकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए भारत सभी प्रयास करेगा।
 
तब ऐसे थे ट्रूडो के तेवर : किसान आंदोलन के दौरान ट्रूडो ने दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया था। उस समय उन्होंने कहा कि यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है। ट्रूडो की टिप्पणी पर भारत सरकार ने भी नाराजगी जाहिर की थी। सरकार ने कहा था कि ट्रूडो की टिप्पणियां स्वीकार नहीं की जा सकतीं। यह भारत के आंतरिक मामलों में दखल है। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

कश्मीर में माइनस में पारा, दिल्ली-यूपी में कोहरे का पहरा और दक्षिण में झमाझम बारिश: जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

23.16 लाख लोगों की शपथ! बाल विवाह के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम को मिली और रफ्तार

महिला आरक्षण विधेयक पर बोले पीएम मोदी, 'नारी शाक्ति से किया वादा पूरा करके रहेंगे'

अगला लेख