sundarkand

भूमिहीन किसानों को भी मिलेगा फसल बीमा योजना का लाभ

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (16:26 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उन भूमिहीन किसानों को भी लाभ मिलेगा जो किसी दूसरे की भूमि पर खेती कर रहे हैं और उन्होंने संबंधित किसान के साथ करार कर रखा हो।
 
राज्यसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि भूमिहीन किसान जिस किसान के खेत पर फसल उगा रहा है यदि उसके साथ उसने सहमति करार कर रखा है तो उसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लाभ मिलेगा।
 
कांग्रेस की अंबिका सोनी द्वारा पंजाब को विशेष पैकेज दिए जाने की मांग करने पर कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने हालांकि सीधे कुछ नहीं कहा। लेकिन यह अवश्य बताया कि केंद्र द्वारा पंजाब के किसानों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू नहीं की जा रही है इस कारण राज्य के किसानों को इसके तहत कोई राशि नहीं मिली है।
 
सिंह ने बताया कि कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग और पशुापालन, डेयरी और मात्स्यिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत वर्ष 2016-17 में पंजाब को कुल 586.55 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। (भाषा)
Show comments

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

Weather Update : 5,000 KM का क्लाउड बेल्ट क्यों है खास? क्या है चिंता कारण, IMD ने जारी किया अलर्ट

Electric Scooter : महंगे पेट्रोल से मिलेगा छुटकारा, बाजार में आया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 3kWh बैटरी और USB पोर्ट

'लुंगी वाला' बयान पर संसद में बवाल, सुष्मिता देव को उपसभापति ने लगाई फटकार, सदन में जमकर हंगामा

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

सभी देखें

फुटपाथ चोरी हो गया साहब! भोपाल में पुलिस से शिकायत, FIR लिखने की मांग

UP में अग्निवीरों की बंपर भर्ती, 6 बड़े शहरों में रैलियों की तैयारी शुरू, 17 अगस्त से अप्रैल 2027 तक चलेगा अभियान!

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

Cockroach Janta Party का 'Jantar-Mantar Season 2' जल्द, कौनसे होंगे मुद्दे, अभिजीत दिपके ने प्लान के बारे में क्या बताया

ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख