Hanuman Chalisa

त्योहारों पर सावधान, नकली मावे की मिठाई खाई तो हो सकती हैं भयानक बीमारियां...

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (17:10 IST)
मिठाइयों की मिठास त्योहारों की खुशियों को और बढ़ाती है। लेकिन इन खुशियों के बीच मिलावटी और नकली मावे से बनीं मिठाइयों को लेकर भी सचेत रहना चाहिए। त्योहारों पर मिठाइयों की अधिक ब्रिकी होने से असली मावे की जगह बाजारों में नकली मावे से बनी मिठाइयां भी बिकती हैं जिनसे गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है।
 
 
ऐसे बनता है नकली मावा : नकली मावा बनाने में स्टार्च, आयोडीन और आलू का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा नकली को असली दिखाने के लिए केमिकल मिलाते हैं, वहीं मिल्क पाउडर में वनस्पति घी मिलाकर भी मावा तैयार किया जाता है जिसमें शकरकंदी, सिंघाड़े का आटा, आलू और मैदे का प्रयोग किया जाता है।
 
नकली मावे से कैंसर तक का खतरा : डॉक्टरों के अनुसार मिलावटी मावे और सिंथेटिक दूध से शरीर को गंभीर बीमारी होने का खतरा रहता है। सिंथेटिक दूध पीने से लोगों को फूड पॉइजनिंग, उल्टी और दस्त, किडनी और लिवर पर भी बेहद बुरा असर पड़ता है। स्किन से जुड़ी बीमारी भी हो सकती है। अधिक मात्रा में नकली मावे से बनी मिठाई खाने से लीवर को भी नुकसान पहुंच सकता है। इससे कैंसर तक हो सकता है।
 
कैसे बनता है सिंथेटिक दूध? : सिंथेटिक दूध बनाने के लिए सबसे पहले उसमें यूरिया डालकर उसे हल्की आंच पर गर्म किया जाता है। इसके बाद इसमें कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट, सोडा, स्टार्च, फॉर्मेलिन और वॉशिंग पाउडर मिलाया जाता है। इसके बाद इसमें कुछ असली दूध मिलाकर नकली दूध तैयार किया जाता है।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, विदेश में पढ़ाई के लिए अब 10 लाख रुपये तक आय वालों को मिलेगा लोन

नॉर्ड स्ट्रीम धमाकों का एक और संदिग्ध गिरफ्तार

USCIRF ने RSS पर प्रतिबंध की मांग की, मोहन भागवत के अमेरिकी दौरे से पहले बढ़ा विवाद

अगला लेख