dharma sangrah
✕

आपका एक्जिट पोल : सटीक अनुमान, आकर्षक इनाम

Updated: गुरुवार, 9 मार्च 2017 (20:59 IST)
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी और किसकी सरकार बनेगी, चारों ओर बातचीत का मुद्दा सिर्फ यही है। एक्जिट पोल के रुझान भी सामने आ ही गए हैं। चाय और पान की दुकान से लेकर ऑफिस की कैंटीनों में भी लोग यही अटकलें लगा रहे हैं कि फलां दल को फलां राज्य इतनी सीटें मिल सकती हैं। कई व्यक्ति तो राजनीतिक विश्लेषक की तरह अपने अनुमान अपने लोगों के बीच रख रहे हैं कि अमुक दल की ही सरकार बनने जा रही है या फिर अमुक दल को इतनी ही सीटें मिलने जा रही हैं।
यह तो हुई लोगों की बात, लेकिन आप क्या सोचते हैं? क्या आप भी पांच राज्यों की सीटों और सरकार को लेकर सटीक अनुमान लगाने की क्षमता रखते हैं? यदि हां तो क्या कहता है पांच राज्यों के बारे में आपका अपना 'एक्जिट पोल', हमें लिख भेजिए। आपकी जानकारी हमें 10 जनवरी, 2017 को रात 11 बजे तक प्राप्त हो जानी चाहिए। साथ ही आप 100 शब्दों में अपनी टिप्पणी भी hindinews@webdunia.net पर भेज सकते हैं। हां, अपना फोटो भेजना मत भूलिए।
 
सटीक अनुमान लगाने वालों को वेबदुनिया की ओर से चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद आकर्षक इनाम भेजे जाएंगे,  साथ ही उनके नाम वेबदुनिया में प्रकाशित किए जाएंगे। इनाम और टिप्पणी प्रकाशन का सर्वाधिकार संपादक के पास सुरक्षित है। 
-संपादक 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

'E20 बना 420... जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल चोरी': राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख