Daily Horoscope
✕

ईवीएम में छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं : चुनाव आयोग

Updated: मंगलवार, 9 मई 2017 (22:18 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज द्वारा इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के नमूने में छेड़छाड़ का 'डेमो 'किए जाने के बाद चुनाव आयोग ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आयोग की ईवीएम में छेड़छाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है और इस तरह के प्रदर्शन से उसकी ईवीएम की प्रामाणिकता को गलत साबित नहीं किया जा सकता। 
        
आयोग ने कहा कि आयोग की ईवीएम से मिलती-जुलती मशीन में तो 'छेड़छाड़ या जादू 'किया जा सकता है लेकिन इससे यह साबित नहीं होता है कि उसकी ईवीएम भी इसी तरह काम करेगी। आयोग की ईवीएम तकनीकी रूप से पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी सुरक्षा के लिए प्रशासनिक एवं सुरक्षा संबंधी व्यापक प्रोटोकाल का पालन किया जाता है।  
          
उसने कहा है कि किसी डुप्लीकेट मशीन के तथाकथित डेमो से आयोग द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम को बदनाम नहीं किया जा सकता और देश के बुद्धिमान नागरिकों एवं मतदाताओं को प्रभावित नहीं किया जा सकता। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख