biodatamaker
✕

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

Updated: शनिवार, 3 अगस्त 2019 (10:22 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के पनडुशान गांव में घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी के मारे जाने तथा एक सैनिक के शहीद होने के बाद सुरक्षाबलों ने शनिवार को फिर से अपना अभियान शुरू किया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात से गोलीबारी नहीं हुई है लेकिन सुरक्षाबलों के जवान इस इलाके में तलाश अभियान चला रहे हैं। जिले में अफवाह फैलने से रोकने के लिए शनिवार को दूसरे दिन भी एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शोपियां जिले के पनडुशान गांव में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर राष्ट्रीय राइफल्स, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलि बल ने शुक्रवार तड़के तलाश अभियान शुरू किया।

सुरक्षाबलों के जवान जब गांव में एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छिपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सेना की ओर से जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी जीनतुल इस्लाम मारा गया जबकि सिपाही रामवीर तथा सिपाही दीपक घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि दोनों घायल जवानों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रामवीर की मौत हो गई। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस्लाम का शव मुठभेड़ वाली जगह से बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी था।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख