Daily Horoscope
✕

कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Updated: सोमवार, 20 जून 2022 (11:46 IST)
श्रीनगर। कश्मीर में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ 2 अलग-अलग मुठभेड़ों में 3 आतंकवादी मारे गए और इसी के साथ पिछले 24 घंटे में मारे गए आतंकवादियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। सुरक्षाबलों ने पुलवामा के चटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में जारी मुठभेड़ के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। इस अभियान में अभी तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। मुठभेड़ में रविवार को दो आतंकवादी मारे गए थे।

पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट किया, कुपवाड़ा में जारी मुठभेड़ संबंधी ताजा जानकारी: शौकत समेत दो और आतंकवादी मारे गए। अब तक चार आतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। तलाश जारी है। आगे की जानकारी दी जाएगी। इस बीच पुलवामा जिले में एक अन्य मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने पुलवामा के चटपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। अभियान अभी जारी है।(भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग पहाड़ तक पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 50 इंस्पेक्टरों के तबादले

अलीपुरद्वार में शुभेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

अगला लेख