dharma sangrah
✕

मसूद अजहर का दायां हाथ पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड गाजी रशीद था आईईडी ब्लास्ट में एक्सपर्ट, आतंकियों को देता था ट्रेनिंग

Updated: सोमवार, 18 फ़रवरी 2019 (16:28 IST)
पुलवामा में आतंकी हमले के बाद देशभर में गुस्सा है। देश की जनता सड़कों पर उतरकर सरकार से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रही है। इसी बीच पुलवामा के पिंगलिना से बदले की पहली खबर आई, जहां सेना के जांबाजों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

पिंगलिना में सेना ने अपने ऑपरेशन में दो आतंकियों को ढेर कर दिया। खबरों में बताया गया कि मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर आईईडी एक्सपर्ट अब्दुल रशीद गाजी और कामरान शामिल हैं। इन दोनों को पुलवामा आतंकी हमले का मास्टर माइंड बताया जाता है। अफगान नागरिक गाजी रशीद को आईईडी ब्लास्ट में एक्सपर्ट बताया जाता है।
ALSO READ: पुलवामा का पहला बदला : हमले के मास्टर माइंड गाजी रशीद और कामरान को सुरक्षाबलों ने किया ढेर
गाजी रशीद को जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का दायां हाथ माना जाता है। वह आतंकी सरगना मसूद अजहर का राजदार बताया जाता है। आतंकी मसूद अजहर अपने भतीजे के जरिए जम्मू-कश्मीर में अपने नापाक इरादों को अंजाम देता था, लेकिन पिछले साल ऑपरेशन ऑलआउट में सुरक्षाबलों ने उसे ढेर कर दिया। इसके बाद अजहर ने आतंक फैलाने की जिम्मेदारी गाजी रशीद को सौंपी।
ALSO READ: पुलवामा हमले के विरोध में मोहाली स्टेडियम से पाकिस्तानी क्रिकेटरों की तस्वीरें हटाईं
खबरों के अनुसार गाजी 2008 में जैश ए मोहम्मद में शामिल हुआ और तालिबान में उसने ट्रेनिंग ली। 2010 में वह उत्तरी वजीरिस्तान आ गया। अपने नापाक इरादों को लेकर गाजी अपने दो सहयोगियों के साथ दिसंबर में भारत में घुसा और दक्षिण कश्मीर में छुप गया। यहां उसने नौजवानों को आतंक की ट्रेनिंग दी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

अगला लेख