Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में और दो आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने विस्फोट से मकान उड़ाया

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (18:16 IST)
जम्मू। सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के त्राल में मंगलवार को हिजबुल मुजाहिदीन के 2 आतंकियों को मार गिराया जबकि एक आतंकी भाग निकला है। सुरक्षाबलों ने उस मकान को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसमें आतंकी छिपे थे।
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल के सोमवार की देर शाम आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई। कुछ देर बाद दोनों ओर से फायरिंग बंद हो गई। तीनों आतंकी आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर छिप गए थे। सुरक्षा बलों ने घेरा सख्त रखा है। साथ ही तलाशी अभियान भी जारी रखा जिसके बाद आज सुरक्षा बलों को कामयाबी मिली।
 
आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर त्राल के मीर मोहल्ला में 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ तथा एसओजी ने घेराबंदी की। घेराबंदी सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
 
सोमवार शाम से त्राल में शुरू हुए मुठभेड़ में मंगलवार सुबह सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया और आतंकियों के घर को उड़ा दिया। दोनों आतंकियों की लाश मिल गई है। सुरक्षाबलों ने इनके पास से राइफल समेत कई असलहे भी बरामद किए हैं। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खात्मे को लेकर सुरक्षाबलों की ओर से चलाया जा रहा अभियान जारी है।
 
त्राल में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सोमवार शाम से ही मुठभेड़ जारी थी। सुरक्षाबल सोमवार सुबह से ही इस इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना के बाद से ही सर्च ऑपरेशन चला रखा है, जिसके बाद शाम को यहां आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। 
 
कमांडर अधिकारी नीरज पांडे ने कहा कि आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 2 आतंकियों के मारे जाने की सूचना है। दोनों आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे। यह मुठभेड़ त्राल के रेशी मोहल्ले में शुरू हुई। 42 राष्ट्रीय राइफल्स, 180 बटालियन सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम इस मुठभेड़ को लीड कर रही थी। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरे रखा ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग न निकलें। 
 
सूत्रों का कहना है कि दो से तीन आतंकी फंसे थे जिनमें से एक के भाग जाने का अंदेशा है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध शुरू कर दिया था।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख