dharma sangrah
✕

भारत में 2022 तक होंगे 3 लाख रोजगार

Updated: बुधवार, 21 जून 2017 (18:35 IST)
नई दिल्ली। देश में सौर एवं पवन ऊर्जा के क्षेत्र में 2022 तक तीन लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर पैदा होने वाले हैं और इनमें भी तकरीबन 70 प्रतिशत अकेले छतों पर लगने वाले सौर पैनल से जुड़ी गतिविधियों में होंगे।

गैर सरकारी संगठन ऊर्जा, पर्यावरण एवं जल परिषद तथा प्राकृतिक संसाधन रक्षा परिषद की ओर से कराए गए ताजा अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। इस अध्ययन के अनुसार देश में अगले पांच वर्षा में पवन ऊर्जा क्षेत्र में 34000, सौर ऊर्जा में 58000 और छतों पर सौर पैनल से जुड़ी गतिविधियों में 2 लाख 38 हजार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

जलवायु परिवर्तन के खतरों से निपटने के लिए स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के तहत भारत ने वर्ष 2022 तक 160 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा के उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। अध्ययन के अनुसार यदि घरेलू सौर उद्योग को बढ़ावा दिया गया तो 45000 अतिरिक्त रोजगार का सृजन किया जा सकता है। (वार्ता)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख