Hanuman Chalisa
✕

13 साल बाद हो रहे हैं जम्मू-कश्मीर में निकाय चुनाव, वोटिंग जारी, कई हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (08:08 IST)
जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। प्रदेश में 13 साल बाद निकाय चुनाव हो रहे हैं। चार चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को 16 निगम इकाइयों में मतदान है। 
 
पहले चरण के लिए प्रचार शनिवार सुबह खत्म हुआ। पहले चरण में करीब एक दर्जन जिलों के 422 वॉर्डों में मतदान हो रहा है। पहले चरण में 1,283 उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण में जम्मू के 247 वॉर्ड, कश्मीर में 149 और लद्दाख के 26 वॉर्ड में चुनाव हो रहे हैं। निकाय चुनाव के चलते दक्षिण कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी गई है। घाटी के अन्य हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सर्विस को 4G से घटाकर 2G कर दिया गया है। 
 
अलगाववादियों ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया है। आतंकवादियों ने इन चुनावों में भाग लेने वाले लोगों को निशाना बनाने की धमकी दी है, वहीं जम्मू-कश्मीर में शहरी स्थानीय निकाय के पहले चरण के चुनाव से पहले तीन अलगाववादी नेताओं को नज़रबंद कर दिया गया है।

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के नरमपंथी धड़े के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारुक, जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के प्रमुख सैयद अली शाह गिलानी रविवार को नज़रबंद किए गए। 

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख