sundarkand

चुनाव आयोग ने अपलोड किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा

Updated: गुरुवार, 14 मार्च 2024 (20:55 IST)
electoral bond Data uploaded on Election Commission website: सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डाटा सार्वजनिक कर दिया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। विभिन्न कंपनियों द्वारा खरीदे गए बॉन्ड की राशि करोड़ों रुपए में है। हालांकि आयोग द्वारा अपलोड की गई सूची में यह उल्लेख नहीं है कि कौनसी कंपनी ने किस पार्टी के बॉन्ड ज्यादा खरीदे। 
 
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को बॉन्ड से जुड़ा सभी डाटा चुनाव आयोग को उपलब्ध कराने की बात कही थी। इसी के मद्देनजर आयोग ने एसबीआई से प्राप्त डाटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। आयोग ने दो सूचियां जारी की हैं। एक सूची में उन कंप‍नियों के नाम हैं, जिन्होंने बॉन्ड खरीदे हैं, जबकि दूसरी सूची में पार्टियों के नाम हैं। हालांकि इन सूचियों से यह स्पष्ट नहीं होता कि किस पार्टी के बॉन्ड किस कंपनी या व्यक्ति ने खरीदे हैं। 
ALSO READ: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को कड़ी चेतावनी
किस कंपनी ने कितने बॉन्ड खरीदे : इस सूची के मुताबिक 12 अप्रैल 2019 को ग्रेसिम इंडस्ट्रीज लि. 20 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे थे। ये तो महज के उदाहरण है, कंपनियों की सूची काफी लंबी है। इसी तरह एस्सेल माइनिंग एंड इंडस्ट्रीज लि. ने 12 अप्रैल 2019 को 10 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपए तक के बॉन्ड खरीदे। मेघा इंजीनियरिंग ने भी 12 अप्रैल 2019 को करीब 50 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे। 
 
ये सूची काफी लंबी है। साथ ही इसमें यह बॉन्ड खरीदने वालों और पार्टियों के नाम तो लिखे हैं, लेकिन किस संस्था ने किस पार्टी के कितने बॉन्ड खरीदे हैं, इसका उल्लेख नहीं है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख