biodatamaker
✕

Violence in Haryana: दिल्ली में कड़ी सुरक्षा, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Updated: बुधवार, 2 अगस्त 2023 (11:41 IST)
Vigilance in Delhi: हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी (national capital) में संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने बुधवार को यह जानकारी दी। हरियाणा पुलिस (Haryana Police) ने मंगलवार को बताया कि नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा की आंच गुरुग्राम तक फैल गई, जहां देर रात हमले में एक मस्जिद के इमाम की हत्या कर दी गई। इसके अलावा एक भोजनालय को आग लगा दी गई और दुकानों में तोड़फोड़ की गई।
 
दिल्ली पुलिस ने कहा कि दिल्ली से सटे हरियाणा के कुछ जिलों में हिंसा के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं और आवश्यक स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात किया गया है।
 
उसने कहा कि दिल्ली की सुरक्षा तथा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। हिन्दू संगठन बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद हरियाणा में हिंसा के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शन कर रहे हैं।(भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख