suvichar

बड़ी खबर, जेट एयरवेज के नरेश गोयल पर ED ने कसा शिकंजा

Updated: गुरुवार, 5 मार्च 2020 (13:51 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल और कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एजेंसी उनके परिसरों पर तलाशी ले रही है।
 
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि गोयल के खिलाफ हाल ही में मुंबई पुलिस द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी को संज्ञान में लिए जाने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) के तहत एयरलाइंस के पूर्व चेयरमैन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि ईडी ने बुधवार को मुंबई में गोयल के परिसरों पर छापा मारा और मामला दर्ज करने के बाद उनसे पूछताछ भी की। मुंबई पुलिस की प्राथमिकी मुंबई की एक यात्रा कंपनी के खिलाफ गोयल तथा अन्य द्वारा की गई धोखाधड़ी के आरोपों से जुड़ी है।
 
केंद्रीय जांच एजेंसी ने गत वर्ष सितंबर में विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) के तहत दर्ज एक मामले में गोयल से पूछताछ की थी। एजेंसी ने गोयल, उनके परिवार तथा अन्य के खिलाफ पिछले साल अगस्त में फेमा के तहत ऐसे ही छापे मारे थे।
 
ईडी ने आरोप लगाया कि कारोबारी की 19 निजी कंपनियां थी जिनमें से 5 विदेश में पंजीकृत हैं। एजेंसी इन आरोपों की जांच कर रही है कि इन कंपनियों ने संदिग्ध लेन-देन किया।

Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

Cyber Fraud Alert : सोशल मीडिया पर दिख रहे इन खतरनाक ऐप्स से रहें सावधान, एक गलती से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

भोपाल में CJP की बैठक में हंगामा, एंटी नेशनल सवाल पूछने पर झड़प, युवाओं ने लगाए कॉकरोच मुर्दाबाद के नारे

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

ओरछा में रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का CM डॉ. मोहन यादव ने लिया जायजा, स्थानीय दुकानदारों से किया संवाद

अगला लेख