dharma sangrah

रॉबर्ट वाड्रा से लगभग नौ घंटे पूछताछ, बुधवार फिर बुलाया

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (23:01 IST)
जयपुर। प्रवर्तन निदेशालय ने बीकानेर जिले में जमीन घोटाले के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा से यहां अपने क्षेत्रीय कार्यालय में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। वाड्रा बुधवार को फिर निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा गया है।
 
वाड्रा मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे से रात साढ़े आठ बजे तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के क्षेत्रीय कार्यालय में रहे। इस बीच में उन्हें एक घंटे का भोजनावकाश दिया गया। रात साढ़े आठ बजे जैसे ही वह निदेशालय के कार्यालय से बाहर निकले वहां मौजूदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए।
 
वाड्रा के वकील ने पूछताछ के बाद संवाददाताओं से कहा, 'पूछताछ लगभग नौ घंटे चली। उन्होंने ईडी अधिकारियों के सवालों के जवाब दिए। वे कल सुबह साढ़े दस बजे एक बार फिर यहां ईडी के कार्यालय में उपस्थित होंगे।' 
 
वकील ने बताया कि वाड्रा की मां मौरीन का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उनका इलाज चल रहा है इसलिए उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
 
इससे पहले सुबह साढ़े दस बजे वाड्रा अपनी मां मौरीन वाड्रा के साथ यहां अंबेडकर सर्किल स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। वाड्रा के साथ उनकी पत्नी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें ईडी कार्यालय तक छोड़ने आईं। मौरीन लगभग एक घंटे बाद ईडी कार्यालय से चली गईं।
 
वहीं ईडी के समक्ष हाजिर होने से पहले वाड्रा ने फेसबुक पर पोस्ट में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर लोकसभा चुनाव से पहले बदले की भावना से काम करने का आरोप लगाया।
 
ईडी कार्यालय की ओर जाने वाली सड़कों के किनारे के कुछ पोस्टर लगे थे जिन पर राहुल, प्रियंका व वाड्रा के फोटो के साथ 'कट्टर सोच नहीं युवा जोश' जैसे नारे लिखे हैं। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारियों ने इन पोस्टरों के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की। ईडी कार्यालय के बाहर मौजूद कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी जिंदाबाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 'चौकीदार चोर है' नारे लगाए।
 
वाड्रा जयपुर में ईडी के सामने पहली बार हाजिर हुए हैं। इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली में उनसे तीन बार पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी वाड्रा के खिलाफ धन शोधन और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी भूमिका के मामले की जांच कर रही है।
 
राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाड्रा व उनकी मां से कहा था कि वे एजेंसी को जांच में सहयोग करें। इसके बाद ही दोनों यहां ईडी कार्यालय में हाजिर हुए हैं। एजेंसी ने बीकानेर जमीन घोटाला मामले में वाड्रा को तीन बार सम्मन जारी किए लेकिन वह नहीं आए तो एजेंसी अदालत चली गयी। ईडी ने 2015 में इस बारे में एक मामला दर्ज किया था।
 
वाड्रा व उनकी मां मौरीन सोमवार सुबह यहां पहुंचे, वहीं प्रियंका गांधी सोमवार रात विशेष विमान से यहां आई थी। वह वाड्रा को ईडी कार्यालय छोड़ने के बाद विशेष विमान से उत्तर प्रदेश लौट गईं।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख