suvichar

ED का खुलासा, AAP सरकार को मिली 100 करोड़ की रिश्वत, सरकारी खजाने को 2,873 करोड़ का नुकसान

Updated: बुधवार, 21 दिसंबर 2022 (08:43 IST)
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली आबकारी घोटाले में शहर की एक अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में कहा है कि दक्षिण भारत के कई प्रमुख लोगों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को करीब 100 करोड़ रुपए की घूस दी थी, ताकि उन्हें शराब के कारोबार में अनुचित लाभ मिल सके।
 
ईडी ने आरोपपत्र में कहा कि व्यवसायी समीर महेंद्रू और आप के संचार प्रभारी विजय नायर ने तेलंगाना की विधान परिषद सदस्य के़ कविता, ओंगोल (आंध्र प्रदेश) से सांसद मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी (MSR), उनके बेटे राघव मगुनता और सरथ रेड्डी के साथ साजिश रची थी। इन लोगों को दक्षिण का समूह कहा जाता है।
 
आरोपपत्र में कहा गया है कि दक्षिण के इस समूह के साथ मिलकर महेंद्रू और नायर ने साजिश रची तथा रिश्वत वसूलने के लिए बहुत कुशलता से एक समूह बनाया।
 
सरकारी खजाने को 2,873 करोड़ का नुकसान : आरोपपत्र में दावा किया कि दिल्ली आबकारी नीति के चलते सरकारी खजाने को कुल 2,873 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। नीति को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं द्वारा तैयार किया गया जिनमें से कुछ सरकार का हिस्सा हैं और इसका मकसद अवैध रूप से धन हासिल करना था।
 
घोटाले को लेकर दायर अपनी पहली चार्जशीट में, एजेंसी ने आरोप लगाया कि विशेषज्ञ समिति का गठन और जनता की राय मांगना महज दिखावा था और उनकी रिपोर्ट को कभी भी लागू नहीं किया जाना था।
 
आरोपपत्र में कहा गया है कि नीति को इस तरह से तैयार किया गया था कि इसमें जानबूझकर कमियां छोड़ी गईं तथा इसमें अवैध गतिविधियां चलाने के लिए अंतर्निहित तंत्र है और ये विसंगतियों से ग्रस्त है, जो गहराई से देखने पर, नीति निर्माताओं के दुर्भावनापूर्ण इरादों को दर्शाता है।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

भाजपा का बड़ा फैसला: तरुण चुघ बने गुजरात भाजपा के नए प्रभारी

दक्षेश्वर महादेव मंदिर: सावन में क्यों खास है कनखल का यह शिव धाम?

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

BJP में बड़ा फेरबदल: विनोद तावड़े को UP, सतीश पूनिया को पंजाब और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी

अगला लेख