shradh paksha
✕

प्रवर्तन निदेशालय ने जाकिर नाइक को समन जारी किया

Updated: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 (20:35 IST)
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लांडरिंगरोधक कानूनों के तहत विवादास्पद प्रचारक जाकिर नाइक और उनके इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) के खिलाफ जांच के तहत नाइक को समन जारी किया है।

 
अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इस एजेंसी ने पीएमएलए के प्रावधानों के तहत नाइक को समन जारी किया है और उन्हें इस महीने के अंत तक पेश होने को कहा है। ईडी नाइक का बयान दर्ज करना चाहती है, जो अभी विदेश में है और इसलिए समन जारी किया गया। उनके संगठन के खिलाफ अलग से समन जारी किए गए हैं।
 
उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने नाइक और आईआरएफ के खिलाफ अवैध गतिविधियां (रोधक) कानून के तहत एनआईए द्वारा दर्ज शिकायत को संज्ञान में लेते हुए पिछले महीने इनके खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया था।
 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने विभिन्न धार्मिक समूहों के बीच वैमनस्य को कथित तौर पर बढ़ावा देने के लिए पिछले महीने 51 वर्षीय नाइक के खिलाफ आतंकरोधी कानूनों के तहत मामला दर्ज किया था। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

5 करोड़ दिए तब विराट कोहली आए, प्रेमानंद महाराज के आश्रम को लेकर दावे से मचा हड़कंप

Form 6 विवाद पर चुनाव आयोग का राहुल गांधी को जवाब, कहा- 'दावा भ्रामक', सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- इसे किसने बदला?

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

अगला लेख