Hanuman Chalisa
✕

आर्थिक वृद्धि दर 6% का अनुमान : एचएसबीसी

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (19:58 IST)
नई दिल्ली। देश की आर्थिक वृद्धि दर नरम रह सकती है और इसके अप्रैल-जून तिमाही में 6.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इससे पिछली तिमाही में यह 6.1 प्रतिशत थी। एचएसबीसी की रिपोर्ट में यह कहा गया है। 
 
वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी के अनुसार, तिमाही के दौरान कमजोर निवेश तथा निर्यात वृद्धि से उच्च निजी निवेश तथा सरकारी व्यय का प्रभाव फीका रह सकता है। बजट जल्दी पेश करने और हाल ही में लागू माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों, उससे होने वाली प्राप्तियों तथा छूट आदि के प्रभाव के कारण सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आने वाले आंकड़े गड़बड़ा सकते हैं।
 
रिपोर्ट के अनुसार, नोटबंदी (आठ नवंबर, 2016) तथा उसके बाद जीएसटी क्रियान्वयन जैसी नीतियों में बदलाव के बीच अगली कुछ तिमाहियों में सकल मूल्यवर्द्धन (जीवीए) आर्थिक गतिविधियों के मापने का भरोसेमंद उपाय हो सकता है।

एचएसबीसी ने एक शोध रिपोर्ट में कहा, हमारा मानना है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीवीए वृद्धि बेहतर होगी लेकिन इसके बावजूद 6.2 प्रतिशत पर ही रहेगी। वहीं जीडीपी 6.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय बजट पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले करीब एक महीने पहले एक फरवरी को पेश किया गया। इससे कुछ व्यय खासकर सब्सिडी के मामले में जल्दी मंजूरी दी जा सकी। साथ ही उसके बाद जीएसटी कर प्रणाली लागू की की गई, जिससे कर संग्रह में कुछ अनिश्चितता बनी हुई है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक, हमारा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही जीवीए वृद्धि सालाना आधार पर सुधरकर 6.2 प्रतिशत रहेगी, जो इससे पूर्व नोटबंदी से प्रभावित तिमाही में 5.6 प्रतिशत थी। (भाषा) 

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अहमदाबाद बम धमाके: सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मुजाहिदीन के दोषी की फांसी की सजा पर लगाई रोक

SIR प्रक्रिया पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से पूछा- बिना सुनवाई के मतदाता सूची से कैसे हटा दिया नाम?

कौन हैं कैप्टन स्मित माछर? जख्मी हालत में भी हौसला नहीं खोया, बचाई 180 यात्रियों की जान

अगला लेख