suvichar
✕

वर्ष 2018 लेकर आ रहा ग्रहण के 5 गजब नजारे, भारत में दिखेंगे 2 ग्रहण

Updated: मंगलवार, 26 दिसंबर 2017 (16:25 IST)
इंदौर। नए साल 2018 में सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा की चाल दुनिया के खगोलप्रेमियों को 2 पूर्ण चन्द्रग्रहणों और 3 आंशिक सूर्यग्रहणों के 5 रोमांचक दृश्य दिखाएगी, हालांकि भारत में इनमें से केवल 2 खगोलीय घटनाओं के नजर आने की उम्मीद है। उज्जैन की प्रतिष्ठित शासकीय जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्रप्रकाश गुप्त ने रविवार को बताया कि आगामी वर्ष में ग्रहणों की अद्भुत खगोलीय घटनाओं का सिलसिला 31 जनवरी को लगने वाले पूर्ण चन्द्रग्रहण से शुरू होगा।
 
नववर्ष का यह पहला ग्रहण भारत के साथ एशिया के कुछ अन्य देशों, दक्षिण अमेरिका, रूस और पूर्वी यूरोप में दिखाई देगा। गुप्त ने भारतीय संदर्भ में की गई कालगणना के हवाले से बताया कि वर्ष 2018 में 15 और 16 फरवरी की दरमियानी रात आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। हालांकि सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा की लुका-छिपी के इस दिलचस्प वाकये को भारत में नहीं निहारा जा सकेगा, क्योंकि ग्रहण के वक्त देश में पौ ही नहीं फटी होगी। इस खगोलीय घटना को अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी हिस्सों और दुनिया के कुछ अन्य इलाकों में देखा जा सकेगा।
 
तकरीबन 2 सदी पुरानी वेधशाला के अधीक्षक ने बताया कि आगामी 13 जुलाई को लगने वाला आंशिक सूर्यग्रहण भी भारत में नहीं ​​देखा जा सकेगा। ग्रहण का यह दृश्य अंटार्कटिका, तस्मानिया और ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग में नजर आने की उम्मीद है। गुप्त ने कहा कि भारतीय खगोलप्रेमी यह जानकर खुश हो सकते हैं कि अगले साल 27 जुलाई को लगने वाला पूर्ण चन्द्रग्रहण देश के उन हिस्सों में दिखाई देगा, जहां मॉनसून के मौसम के दौरान आकाश साफ रहेगा। यह नजारा एशिया के कुछ अन्य देशों के साथ अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, रूस, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका के कुछ इलाकों में भी दिखेगा।
 
उन्होंने बताया कि 11 अगस्त 2018 को लगने वाला आंशिक सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। अगले साल ग्रहण की यह अंतिम खगोलीय घटना कनाडा के उत्तरी भाग, ग्रीनलैंड, रूस, कजाखस्तान, मंगोलिया और चीन में दिखाई देगी। समाप्ति की ओर बढ़ रहे वर्ष 2017 के खाते में ग्रहण के 4 रोमांचक दृश्य लिखे थे। इनमें 11 फरवरी को लगा उपच्छाया चन्द्रग्रहण, 26 फरवरी को लगा वलयाकार सूर्यग्रहण, 7 अगस्त को लगा आंशिक चन्द्रग्रहण और 21 अगस्त को लगा पूर्ण सूर्यग्रहण शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख