biodatamaker
✕

ई वीजा योजना की 163 देशों के नागरिकों तक पहुंच

Updated: गुरुवार, 8 मार्च 2018 (22:51 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मंत्रालय के विदेशी प्रभाग द्वारा भारतीय और विदेशी नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की गुरुवार को समीक्षा की और इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि 163 देशों के नागरिकों को पर्यटन श्रेणी में ई-वीजा योजना की सुविधा दी जा रही है।

सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में पर्यटन श्रेणी के तहत शुरू की गई ई वीजा योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें व्यावसायिक और चिकित्सा श्रेणी को भी शामिल किया है। इस योजना में 163 देशों के नागरिक 25 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों तथा पांच बंदरगाहों के रास्ते देश में आ सकते हैं।

इसके लिए विदेशों में काम कर रहे 178 मिशनों में से 163 में आव्रजन, वीजा, विदेशी नागरिक पंजीकरण और ट्रेकिंग योजना चल रही है। विदेशों में काम कर रहे 115 मिशनों में बायोमेट्रिक नामांकन का काम हो रहा है। इससे आव्रजन कार्यालयों में वीजा संबंधी जानकारी साझा करने और उसकी निगरानी में मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि विदेशी नागरिकों को विभिन्न वीजा सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराने पर भी काम चल रहा है। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम की वेबसाइट में भी व्यापक फेरबदल किया गया है और इसकी सेवाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। इस प्रणाली को बैंकों के साथ भी जोड़ दिया गया है। बैठक में केन्द्रीय गृह सचिव राजीव गौबा और गृह तथा विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख