dharma sangrah
✕

Weather Alert: राजस्थान में चलेगी धूलभरी आंधी, एमपी के पश्चिमी हिस्सों में हुई हल्की बारिश

Updated: शनिवार, 8 मई 2021 (08:53 IST)
नई दिल्ली। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर के ऊपर बना हुआ है तथा ईरान के पूर्वी हिस्सों में एक और पश्चिमी विक्षोभ है। पश्चिम राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का चित्र बना हुआ है तथा एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्यप्रदेश के मध्य भागों में है और इस क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा झारखंड तथा गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए पूर्वोत्तर राज्यों तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर आंतरिक कर्नाटक पर है और एक निम्न दबाव की रेखा यहां से दक्षिण केरल तक जा रही है।

ALSO READ: Weather Alert : केरल में 1 जून को पहुंचेगा मानसून, 98 प्रतिशत बारिश का अनुमान
 
स्काईमेट से प्राप्त समाचार के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लंबे समय तक शुष्क रहने के बाद पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तरप्रदेश में बारिश, गरज और धूलभरी आंधी देखी गई। न्यूनतम तापमान में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तर मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में 4 से 5 डिग्री तक गिर गया है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम और केरल व सिक्किम कुछ भागों में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

ALSO READ: Weather Alert : दिल्ली में मौसम में अचानक बदलाव, कई स्थानों पर हल्की बारिश
 
अगले 24 घंटों के दौरान उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है। पश्चिमी हिमालय, शेष उत्तर-पूर्व भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, मध्य और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों, ओडिशा, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कर्नाटक भागों और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। लक्षद्वीप और मध्यप्रदेश में 1-2 स्थानों पर हल्की बारिश की उम्मीद है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूलभरी आंधी संभव है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख