ganesh chaturthi

दुर्गा पूजा पर अलग-अलग थीम आधारित दुर्गा पूजा पंडाल से जगमग है दिल्ली शहर

Updated: मंगलवार, 16 अक्टूबर 2018 (17:09 IST)
नई दिल्ली। शहर में इस साल दुर्गा पूजा के मौके पर अलग-अलग थीम आधारित पूजा पंडाल बनाए गए हैं जिनमें कोई अनाथ बच्चों की पीड़ा को लेकर जागरूकता का प्रसार कर रहा है, तो कोई मशहूर फिल्मकार सत्यजीत रे की फिल्म 'गोपी गायने बाघा बायने' का जादू दोहरा रहा है।
 
 
आरामबाग पूजा समिति में पंडाल के जरिए समाज के उस हिस्से (अनाथ बच्चे) के प्रति लोगों को जागरूक बनाने की कोशिश की जा रही है जिसे अकसर उदासीनता का सामना करना पड़ता है। पंडाल की थीम रवीन्द्रनाथ ठाकुर की 1935 की पेंटिंग 'भारतमाता' से प्रेरित है जिसमें भारतमाता भगवा कपड़े में हैं। पंडाल में 40 फुट ऊंची 'भारतमाता' की तस्वीर की प्रतिकृति लगी है जिसमें दोनों तरफ बच्चे हैं। इसी तस्वीर में बहुमंजिला इमारतें भी बनी हैं।
 
आरामबाग पूजा समिति के कार्यकारी प्रमुख अभिजीत बोस ने कहा कि हम इस महत्वपूर्ण मुद्दे की वास्तविकता के प्रति सरकार और निजी निकायों का ध्यान आकृष्ट करना चाहते हैं। मयूर विहार का 'मिलन समिति पंडाल' भी इस साल बच्चों को समर्पित है। पंडाल में रे की फिल्म 'गोपी गायने बाघा बायने' को जीवंत किया गया है। फिल्म 1969 में आई थी।
 
मिलन समिति के महासचिव मृणाल बिस्वास ने कहा कि हमें लगा कि थीम बच्चों के लिए मजेदार होगा और साथ ही बड़ों को गुजरे समय की याद दिलाएगा। पंडाल में फिल्म के दृश्यों को दिखाने वाली तस्वीरें एवं प्रतिमाएं लगी हैं जिन्हें पश्चिम बंगाल के कलाकारों- सुदीप रंजन राउत और सुभ्रा बेरा ने बनाया है। मैत्री मंदिर सर्वोजनिन दुर्गा पूजा समिति का पंडाल माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिर से प्रेरित है।
 
उत्सव के मौके पर शहर के कई रेस्तरांओं में भी उस हिसाब से खास व्यंजन परोसे जा रहे हैं। दिल्ली के 'मंकी बार' रेस्तरां में फिश रोल, हिंग-एर-कचौड़ी, चिकन रेजाला और प्रौन डम्पलिंग जैसे तमाम मशहूर बंगाली व्यंजन परोसे जा रहे हैं। पेय पदार्थ- 'पिएरा पीएरा', 'पुचक काईपिरोश्का' और 'थंडा चा' भी बंगाली व्यंजनों से प्रेरित हैं। (भाषा)

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख