ramcharitmanas
✕

पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को डिजिटल डिग्री देगा DU, परेशानी होगी दूर

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (16:51 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से पिछले वर्ष तक स्नातक कर चुके छात्रों, जिन्हें अभी तक डिग्री नहीं मिली है, को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है जिसके जरिए छात्रों को डिजिटल डिग्री सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे जिससे इस प्रक्रिया में तेजी आएगी। विश्वविद्यालय की ओर से दिल्ली उच्च न्यायालय को यह जानकारी दी गई।
ALSO READ: दिल्ली उच्च न्यायालय ने ओपन बुक परीक्षा कराने के DU के फैसले को बरकरार रखा
विश्वविद्यालय की ओर से न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह की एकल पीठ को सूचित किया गया कि छात्रों को उक्त पोर्टल पर पंजीयन करवाना होगा, अपनी अकादमिक योग्यता, कॉलेज का नाम आदि जानकारी देनी होगी तथा सत्यापन पूरा होने के बाद डीयू हफ्तेभर के भीतर डिजिटल डिग्री सर्टिफिकेट जारी करेगा।
 
अदालत 21 चिकित्सकों की ओर से दायर विभिन्न याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने 2018 और 2019 में डीयू से संबद्ध विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस किया लेकिन उन्हें अपने डिग्री सर्टिफिकेट इसलिए नहीं मिल पाए, क्योंकि मुद्रक के साथ अनुबंध खत्म हो गया था। अदालत ने निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को 13 अगस्त तक या इससे पहले डिजिटल डिग्री सर्टिफिकेट जारी किए जाएं। (भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख