Hanuman Chalisa
✕

DRDO को बनाने होंगे 5th जनरेशन के लड़ाकू विमान : वायुसेना प्रमुख

Updated: बुधवार, 16 अक्टूबर 2019 (07:41 IST)
नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया ने मंगलवार को भारतीय वायुसेना को सफल हथियार प्रणाली देने के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रशंसा की और कहा कि डीआरडीओ को 5वीं पीढ़ी का उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) बनाना चाहिए।
ALSO READ: वायुसेना प्रमुख भदौरिया ने कहा, भारत में ही बनेगा 5वीं पीढ़ी का लड़ाकू विमान
उन्होंने यहां डीआरडीओ निदेशकों के सम्मेलन में कहा कि भविष्य में प्रौद्योगिकी नेतृत्व का मतलब होगा कि यह हमें प्रतिकूल परिस्थितियों में एक तकनीकी ताकत उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि ‍डीआरडीओ के साथ वायुसेना के जुड़ाव का एक लंबा इतिहास है। 70 के दशक में हम अपने प्रतिद्वंद्वियों के पीछे थे और फिर डीआरडीओ ने कदम रखा और हमें इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली दी जिससे हमें तकनीकी बराबरी मिली।
 
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि सरल राडार चेतावनी प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली ने भारतीय वायुसेना के अभियानों का स्वरूप बदल दिया। उन्होंने कहा कि अब एएमसीए की बारी है और डीआरडीओ की परियोजना है। और हम इसे 5वीं पीढ़ी का कहते हैं, सिर्फ इसलिए ये मतलब नहीं है कि हम 5वीं पीढ़ी तक सीमित हैं। हो सकता है कि यह 6ठी पीढ़ी की प्रौद्योगिकी हो। हम बस इसे 5वीं पीढ़ी का कहते हैं।
 
उन्होंने कहा कि और डीआरडीओ को इसे साकार करना ही होगा, क्योंकि न सिर्फ आपका, बल्कि भारतीय वायुसेना का स्वाभिमान भी दांव पर लगा है।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

हर हिंदू घर में रखे लाइसेंसी बंदूक वरना... MLA टी. राजा सिंह के इस बयान से मचा बवाल

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

अगला लेख