dharma sangrah
✕

कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में एकता और शांति स्थापित हो : डॉ. रामविलास वेदांती

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (15:45 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर पहुंचे राम जन्मभूमि न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रामविलास वेदांती ने कहा कि दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय की छात्र संख्या साढ़े 2 से 4 हजार है वहां इतनी भारी संख्या में किस तरह से प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कहा कि साफ है कि यह कांग्रेसी षड्यंत्र है, क्‍योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में एकता और शांति स्थापित हो।

उन्होंने कहा कि यह छात्रों की नहीं, बल्कि कांग्रेस की साजिश है, जिसकी वजह से इतना बड़ा उपद्रव हुआ। उपद्रवियों में कांग्रेस के भी प्रतिनिधि शामिल थे। इसकी इसकी मुख्य वजह वह नारा है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'कांग्रेस मुक्त' का नारा दिया था और आज उसी का कांग्रेस को डर सता रहा है। भारत मुक्त होने के डर से ही वह मोदी के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है और इस तरह का षड्यंत्र रच रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वाले छात्र नहीं होते। ऐसे में दिल्ली में उपद्रव पर नियंत्रण पाने में पुलिस ने जो कार्रवाई की, उसको वह बिलकुल सही मानते हैं और यही वजह है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी नागरिकता कानून पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

उन्होंने कहा कि मोदी ने राष्ट्ररक्षा के लिए यह कदम उठाया है। संत समाज इस निर्णय में उनके साथ खड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि साफ है कि यह कांग्रेसी षड्यंत्र है, क्‍योंकि कांग्रेस नहीं चाहती कि देश में एकता और शांति स्थापित हो।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

वाराणसी और नागपुर में भाजपा की हार! क्या 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए खतरे की घंटी हैं MLC नतीजे?

इजराइल में बढ़ी अरब पार्टियों की अहमियत, अब क्‍या करेंगे बेंजामिन नेतन्‍याहू और यहूदी पार्टियां, कौन होगा किंग मेकर?

आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित

'मैं राजनीति का कर्ज सूद समेत वापस करूंगा...': चुनाव जीतते ही किस पर भड़के JDU MLC नीरज कुमार?

हूती हमले के बाद सऊदी अरब में फंसे मध्य प्रदेश के यात्री, वीडियो जारी कर सरकार से लगाई मदद की गुहार

अगला लेख