sundarkand
✕

60 साल का हुआ दूरदर्शन, लोगों ने ट्‍विटर पर पूछा- आपका पसंदीदा शो कौनसा है?

Updated: रविवार, 15 सितम्बर 2019 (22:16 IST)
नई दिल्ली। दूरदर्शन के रविवार को 60 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर लोगों ने उस सुनहरे दौर को किया जब महाभारत, फौजी और मालगुडी डेज जैसे धारावाहिकों से देश के लोगों का मनोरंजन होता था।
 
भारत के सार्वजनिक लोक प्रसारक की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने पर लोगों ने ट्विटर पर पुराने दिनों की यादें ताजा कीं और सोशल मीडिया पर कई लोगों ने पूछा कि आपका पसंदीदा डीडी शो कौन-सा है?
 
कुछ लोगों ने इसके लोगो को पोस्ट किया जो कार्यक्रम शुरू होने से पहले स्क्रीन पर दिखता था और उस समय की विशिष्ट धुन को भी साझा किया।
प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर वेम्पति ने कहा कि यह समय यह महसूस नहीं करने का है कि दूरदर्शन पुराना हो गया है बल्कि डिजिटल दर्शकों के लिए यह नया होता जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि केवल दूरदर्शन 60 वर्ष का हो गया है बल्कि भारत में टेलीविजन प्रसारण का इतिहास 6 दशक पुराना है जो भारत में टीवी उद्योग के लिए मील का पत्थर है।
 
दूरदर्शन की महानिदेशक सुप्रिया साहू ने कहा कि दूरदर्शन भारत के डीएनए में है। दूरदर्शन को जन्मदिन मुबारक। डीडी के गौरवशाली 60 वर्ष। तुम पीढ़ियों तक भारतीयों को गुदगुदाते रहो।
 
15 सितंबर 1959 को हुई थी शुरुआत : दूरदर्शन की शुरुआत प्रायोगिक तौर पर 15 सितंबर 1959 को हुई थी और 1965 से इसकी सेवा तब शुरू हुई जब इसने राष्ट्रीय राजधानी के घरों में सिग्नल भेजना शुरू किया था।
इसकी सेवाएं 1972 में मुंबई और अमृतसर में शुरू हुईं और फिर 1975 तक यह अन्य 7 शहरों तक पहुंचा। तब तक यह राष्ट्रीय प्रसारक ऑल इंडिया रेडियो का हिस्सा था। 1 अप्रैल, 1976 को यह सूचना प्रसारण मंत्रालय में अलग विभाग बना।
 
शाहरुख को दिलाई शोहरत : बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जैसे कलाकारों का करियर बनाने में दूरदर्शन की भूमिका अहम रही जिन्हें धारावाहिक फौजी से शोहरत मिली। चित्रहार, महाभारत, देख भाई देख, फौजी, मालगुडी डेज सहित कई मनोरंजन शो ने 1980 और 1990 के दशक के शुरुआती दिनों में लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख