रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Door glasses found broken at Owaisi's Delhi residence
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , सोमवार, 14 अगस्त 2023 (11:50 IST)

ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे के शीशे टूटे मिले, पुलिस की जांच जारी

Asaduddin Owaisi
Asaduddin Owaisi: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) के दिल्ली स्थित आवास के दरवाजे पर लगे 2 शीशे टूटे हुए मिले हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि टूटे शीशे के आसपास कोई पत्थर या ऐसी कोई अन्य चीज नहीं मिली।
 
अधिकारी ने कहा कि पुलिस इलाके की छानबीन कर रही है और जांच जारी है। ओवैसी ने फरवरी में आरोप लगाया था कि राष्ट्रीय राजधानी में उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था और दावा किया था कि 2014 के बाद से यह इस तरह की चौथी घटना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
तेजी से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था, कैसे बनेगी 5 ट्रिलियन इकोनॉमी