ganesh chaturthi
✕

ट्रंप ने दी चीन के समूचे 505 अरब डॉलर के आयात पर शुल्क लगाने की धमकी

Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2018 (00:02 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को जारी एक साक्षात्कार में कहा कि वे जरूरत पड़ने पर चीन के पूरे आयात पर शुल्क लगाने को तैयार हैं। ट्रंप ने अमेरिकी समाचार चैनल सीएनबीसी से बातचीत के दौरान 2017 में अमेरिका को चीन के पूरे 505.5 अरब डॉलर के आयात का जिक्र करते हुए कहा कि मैं 500 तक जाने को तैयार हूं।
 
 
उन्होंने कहा कि मैं यह राजनीति के लिए नहीं कर रहा हूं। मैं यह अपने देश की भलाई के लिए यह कर रहा हूं। हम चीन द्वारा लंबे समय तक ठगे गए हैं। ट्रंप ने साक्षात्कार में यह दावा फिर से दोहराया कि व्यापार समेत विभिन्न मुद्दों पर अमेरिका का लाभ उठाया जाता रहा है।
 
उन्होंने चीन के बारे में कहा कि मैं यह नहीं चाहता हूं कि वे डरें। हम बस यह चाहते हैं कि वे उचित काम करें। मैं सच में राष्ट्रपति शी को बहुत पसंद करता हूं लेकिन यह अनुचित था। उन्होंने फेडरल रिजर्व पर नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि मैं रोमांचित नहीं हूं, क्योंकि हम जब भी ऊपर बढ़ते हैं वे फिर से ब्याज दर बढ़ा देना चाहते हैं। चीन ने इतिहास का सबसे बड़ा व्यापार युद्ध शुरू करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख